back to top

श्री राधा कृष्ण मंदिर में देवी मां का हुआ अदभुत शृंगार

माता के गुणगान का कीर्तन चला
लखनऊ। श्री राधा कृष्ण मंदिर,विवेक खण्ड-2 में चैत्र-नवरात्रि पर्व घूमधाम से मनाया गया। नवरात्रि के सातवें दिवस (माँ कालरात्रि) की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। देवी माँ का अदभुत शृंगार किया गया। सर्वप्रथम मन्दिर के पण्डित जनार्दन नौटियाल जी ने सुन्दर शृंगार से सजायी गई देवी माँ (कालरात्रि) की अपने मंत्रोचार से स्तुति और पूजा-अर्चना की। इस विशेष पूजा में 20-25 महिला भक्त शामिल हुई। इसके उपरांत विशाल माता के गुणगान का कीर्तन चला जो साँय 7-0 बजे तक धूमधाम से हुआ। ढोलक, हारमोनियम, मंजीरा आदि संगीत यंत्रों के साथ माता के अत्यंत सुन्दर भजनों ने सभी को भक्ति-रस में ओत-प्रोत कर दिया और सभी का मन मोह लिया।कीर्तन के उपरांत माँ की आरती/स्तुति की गई। सभी भक्तों ने आरती लेकर माँ का आशीर्वाद लिया। इस मन मोहक कीर्तन में मुख्यत: श्रीमती शैल पांडेय पम्मी मिश्रा, मंजु सिन्हा, ऊषा तिवारी, अर्चना भटनागर, अलका अग्रवाल, हनी वाजपेयी, प्रतिभा जयसवाल, प्रीति आदि सैंकड़ों महिलायें शामिल हुई। कीर्तन के बाद सुंदर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था व वितरण में श्री अशोक सिन्हा,ए.के.शुक्ला,अशोक अधलखा,अनिल भटनागर व अनिल अग्रवाल,पंचम शर्मा,विनय वाजपेयी आदि भक्त शामिल रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा हुई। मां कालरात्रि शत्रु और दुष्टों का संहार करती हैं।...

राम नवमी पर राशि अनुसार करें पूजा, होगा शुभ

लखनऊ। राम नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के जातक के लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है।...

लन्तरानी सम्मान डॉ प्रवीण शुक्ल को

वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल कोलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' आगामी 1 अप्रैल को अपने निर्धारित स्थल लोहिया पार्क...

सूर्यकुमार पांडेय को बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान

एक अप्रैल को रंग भारती संस्था का पैंसठवां घोंघा वसंत सम्मेलनलखनऊ। जाने-माने कवि और व्यंग्य लेखक सूर्यकुमार पांडेय को इस वर्ष का 'बेढब बनारसी...

कभी गोकुल का ग्वाला तो कभी द्वारिकाधीश बने लीलाधर श्रीकृष्ण

चैती महोत्सव छठा दिन लखनऊ। श्री ऐशबाग रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे चैती महोत्सव 2026 में बुधवार को कृष्णलीला के छठे दिन का...

हास्य नाटक दिल की दुकान ने दर्शकों को किया लोटपोट

प्रेरक नाटक दिल की दुकान ने दिया सब्र का महामंत्रलखनऊ। उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ-संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा इस साल भी भव्य दो दिवसीय...