back to top

नए सिरे से होने वाले तोक्यो ओलंपिक में सभी पक्षों को करना होगा बलिदान : बाक

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक ने बुधवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने के बाद नए सिरे से आयोजन के लिए सभी पक्षधारकों को बलिदान और समझौते करने होंगे। बाक ने कोविड 19 के कारण तोक्यो ओलंपिक स्थगित किए जाने के फैसले के एक दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, खेलों के स्थगित होने का मतलब है कि सभी पक्षों को बलिदान करने होंगे।

बाक ने कहा, आईओसी की भूमिका खिलाड़ियों के ओलंपिक स्वप्न साकार करने की है। उन्होंने स्वीकार किया कि तोक्यो ओलंपिक रद्द करने पर भी बातचीत और गौर किया गया था लेकिन आगे कहा, मैं शुरू ही से कहता आया हूं कि खेलों को रद्द करने के पक्ष में आईओसी नहीं है। शांतिकाल में स्थगित होने वाले ये पहले ओलंपिक हैं।

बाक ने कहा कि खेलों के 2021 में होने से अब नया शेड्यूल बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। बाक ने कहा कि इस मसले की समीक्षा के लिए हेयर वी गो कार्यबल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गुरूवार को 33 अंतरराष्ट्रीय महासंघों से कांफ्रेंस कॉल के जरिए बात की जाएगी। उन्होंने कहा, सबसे पहले देखना होगा कि क्या विकल्प है। हमें ओलंपिक खेलों के आसपास का खेल कैलेंडर भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा, खेल गर्मी में ही कराना जरूरी नहीं है। सारे विकल्प खुले हैं।

विश्व एथलेटिक्स ने सोमवार को कहा कि वह ओलंपिक की तारीखों से टकराव से बचने के लिए विश्व चैम्पियनशिप 2021 आगे खिसका सकता है। विश्व चैम्पियनशिप अगले साल छह से 15 अगस्त के बीच होनी है। अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ भी अगले साल की विश्व चैम्पियनशिप आगे बढाने को राजी है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...