अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा 20 को मनायेगी वार्षिक उत्सव

स्थापना दिवस 18 प्रदेशों में एक ही दिन मनाया जाएगा
लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय विशाल खंड 1 गोमतीनगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत के द्वारा किया गया। बैठक में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के स्थापना दिवस 20 जुलाई को बडे सादगी से मनाए जाने पर जोर दिया गया। उक्त दिवस पर महासभा का स्थापना दिवस 18 प्रदेशों में एक ही दिन मनाया जाएगा। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयार करने हेतु लखनऊ जिलाध्यक्ष नारायण दत्त जोशी को अधिकृत किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी 20 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारी व सदस्य तन मन धन के साथ जुटे , जिसमें प्रांतीय इकाई व लखनऊ इकाई सहयोग के साथ मिलकर कार्य करेगी। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह गड़िया प्रदेश संयोजक बी एस डोलिया प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट लखनऊ जिला संयोजक युवराज सिंह परिहार लखनऊ जनपद अध्यक्ष नारायण दत्त जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश इकाई के सलाहकार शैलेन्द्र सिंह रावत एवं महासभा के संगठन मंत्री हरपाल सिंह गड़िया सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य बैठक में उपस्थित रहे और अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए गए।

RELATED ARTICLES

रथ यात्रा 27 से, नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडीचा मंदिर जाते हैं। गुंडिचा मंदिर भगवान जगन्नाथ के...

कथक की विधाओं में हुए कान्हा के बाल रूप के दर्शन

कला मंडपम में ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ.प.्र द्वारा आयोजित प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला...

नये अंदाज में पेश होगा ड्रामा उमराव जान

समाज की विभिन्न विभूतियों के सम्मान के साथ बुधवार को मंचित होगा नाटककलाकारों ने जारी किया नाटक का पोस्टरलखनऊ। भारत की प्रसिद्ध कहानियों में...

Latest Articles