back to top

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा ने श्रद्धापूर्वक मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, बसंत पंचमी पर हुआ मां सरस्वती का पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन के ज्ञान सरोवर विद्यालय में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि.) भारत के तत्वावधान में बसंत पंचमी और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी ‘मां सरस्वती’ की वंदना और पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के क्रांतिकारी विचारों और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव पूरन बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र बिष्ट सहित केशव विटालू, जगदीश बुटोला, किशन सिंह बिष्ट, अभिषेक वर्मा, संतोष कुमार और विनय रावत जैसे गणमान्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बसंतोत्सव की शुभकामनाओं के साथ महान क्रांतिकारियों की विरासत को संजोने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...