back to top

प्रदेश में तेजी से चल रही हैं सभी आर्थिक गतिविधियां : सुरेश खन्ना

  • यूपी में पिछले साल अगस्त की तुलना में मिला 600 करोड़ का ज़्यादा राजस्व

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान अप्रैल-मई में लगे झटकों को बावजूद राज्य में आर्थिक गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गयी है और पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल इसी अवधि में सरकार को 600 करोड़ रुपये का ज़्यादा राजस्व मिला है। यह पिछले साल अगस्त में मिले राजस्व के मुकाबले 6.7 प्रतिशत ज़्यादा है।

खन्ना ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘महामारी की वजह से अप्रैल-मई में प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को झटका लगा था। लेकिन, जुलाई के बाद प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेज़ हुई और उसके बाद हमारा रास्जव की स्थिति भी बेहतर हुई है। जहां जुलाई में पिछले साल की तुलना में 97 प्रतिशत था, वहीं अगस्त में हमें 600 करोड़ रुपये का रास्जव ज़्यादा मिला है।’

वित्त मंत्री ने राजस्व के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि अगस्त, 2019 में विभिन्न मदों के तहत 8942.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। अगस्त, 2020 में इन मदों में कुल 9545.21 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहीत हुआ, जो 6.7 फीसद ज़्यादा है। उन्होंने बताया कि जीएसटी व वैट के तहत अगस्त, 2019 में 5126.56 करोड़ रुपये मिला था।

इस साल अगस्त में इस मद में राजस्व संग्रह बढ़कर 5329.58 करोड़ रुपये हो गया है। इस साल अगस्त महीने में जीएसटी के तहत 3497.98 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ है। इसमें एसजीएसटी से 1659.81 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से प्राप्त 1838.17 करोड़ रुपये का राजस्व शामिल है।

खन्ना ने बताया कि वैट के तहत जहां अगस्त 2019 में 1604.26 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था, इस साल अगस्त में इस मद में राजस्व संग्रह बढ़कर 1831.60 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, आबकारी के तहत अगस्त 2019 में 1882.33 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस साल अगस्त में इस मद में बढ़ोत्तरी दर्ज करते हुए 2310.27 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

भू-तत्व एवं खनिकर्म में अगस्त 2019 में 109.56 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस साल अगस्त में इस मद में 171.53 करोड़ रुपये की राजस्व मिला, जो कि अगस्त, 2019 में संग्रहीत राशि से ज़्यादा है। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि इस साल अगस्त में स्टाम्प और निबन्धन में 1301.92 करोड़ रुपये तथा परिवहन मद में 431.91 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहीत हुआ।

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 के संबंध में जारी गाइडलाइन के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत उन्होंने कहा कि पहले सैनिटाइज़शन और सफाई के लिए शनिवार और रविवार को बंदी होती थी, लेकिन अब सिर्फ रविवार को ही बंदी होगी।

प्रदेश में अब किसी तरह का कोई लॉक डाउन नहीं है और सभी गतिविधियां व सभी तरह का आवागमन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्व कलेक्शन के उत्साहजनक परिणाम आये हैं यह दिखता है कि उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की जो परिस्थितियां है वह प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर हैं। आज भी 23.5 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में सिर्फ 56 हज़ार मामले हैं और 3,616 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन टीम-11 की बैठक के माध्यम से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर मरीज को कम से कम समय में हॉस्पिटल पहुंचा कर त्वरित इलाज कराया जाये।

RELATED ARTICLES

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...