back to top

एकेटीयू अंतिम सेमेस्टर की कराएगा पहले परीक्षा

-छात्रों को नौकरी व प्लेसमेंट में न आएं दिक्कत

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकटीयू) अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं पहले आयोजित कराएगा जबकि प्रथम व तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। यह निर्णय परीक्षा आयोजित कराने के लिए बनाई गई कमेटी ने लिया है।

सूत्रों के अनुसार अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं मई के अंत तक लॉक डाउन समाप्त होने पर आयोजित कराई जाने की संभावना हैं। परीक्षा में करीब 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को नौकरी व प्लेसमेंट के समय मार्क शीट व प्रोविजनल सार्टिफिकेट आदि की सबसे अधिक जरूरत पड़ती हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मुश्किल समय में छात्रों को नौकरी मिलने में कोई दिक्कत न हो। इसलिए पहले चतुर्थ वर्ष के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा पहले कराने का फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार कई छात्रों का प्लेसमेंट हो भी चुका है लेकिन डिग्री पूरी न होने की वजह से उनकी ज्वाइंनिंग नहीं हो पा रही है।

अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा के बाद दूसरे सेमेस्टर छात्रों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा के दौरान होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक कोशिश की जाएगी की एक बेंच पर एक ही छात्र बैठ कर परीक्षा दें, भले ही इसके लिए परीक्षा कक्षों की संख्या व परीक्षक बढ़ाने पड़ जाएं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...