back to top

लाइव सेशन में एकेटीयू ने की ऑनलाइन पूल प्लेसमेंट ड्राइव की घोषणा

– कोविड-19 आईडियाथन में विवि को मिले 287 आईडिया

– गर्भवती महिलाओं के लिए आईएमयूएमजेड के साथ मिलकर एकेटीयू शुरू करेगा खास मुहिम

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को कम करने के लिए शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने के सरकारी आदेश के बीच शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक फेसबुक व यूट्यूब के जरिए लाइव सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के संबद्ध कालेजों के छात्रों के साथ रूबरू हुए।

शैक्षिक संस्थानों की तरफ से शुरू की गई ऑनलाइन कोर्सों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति ने छात्रों को संबोधित किया। लाइव सेशन के दौरान कुलपति प्रो. पाठक ने छात्रों को बताया कि वीकली कोविड-19 आईडियाथन में 287 आईडिया प्राप्त हुए हैं। जल्द ही स्क्रीनिंग समिति द्वारा बेहतर आईडिया को चयनित कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी छात्र लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करते हुए अपने पठन का कार्य जारी रखे। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के पास टेक्स्ट बुक्स की कमी है, वह इस विषम परिस्थिति में विश्वविद्यालय के ई-कंसोर्टियम पर ई-बुक्स प्राप्त कर अध्ययन करें।

लाइव सेशन के दौरान एकेटीयू के कुलपति प्रो. पाठक ने छात्र छात्राओं को बताया कि प्लेसमेंट दिलवाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन पूल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। बाईजूज कम्पनी की आॅनलाइन पूल प्लेसमेंट ड्राइव के लिए जल्द ही ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आॅनलाइन इंटर्नशिप के लिए भी अवसर प्रदान करने के प्रयास कर रहा है।

आर्ट आॅफ लिविंग के साथ मिलकर शुरू की हेल्पलाइन
कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण में मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विश्वविद्यालय ने आर्ट आॅफ लिविंग के साथ हेल्प लाइन नम्बर 080-67612338 की शुरूआत कर रहा है। यह नम्बर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक अनवरत रूप से कार्य करेगा। हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की जायेगी।

गर्भवती महिलाओं के लिए खास मुहिम शुरू करेगा एकेटीयू

प्रो. पाठक ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए विश्वविद्यालय एक खास प्रयास करने जा रहा हैं। हम सब जानते हैं कि पूरे देश में इस समय सभी ओपीडी बंद हैं। डॉक्टर गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में ऐकेटीयू आईएमयूएमजेड के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं के लिए एक खास मुहिम पर कार्य शुरू करने जा रहा है। इसके तहत आईएमयूएमजेड एप के माध्यम से कोई भी गर्भवती महिला डॉक्टर से अपनी समस्या साझा कर परामर्श प्राप्त कर सकेंगी। इस प्लेटफॉर्म पर सुबह 8 से 9 बजे तक योग और ध्यान की कक्षाएं संचालित होंगी और शाम 6 से 7 बजे तक डॉक्टरों के साथ लाइव चर्चा से जुड़ा जा सकेगा। यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क है, देश के मशहूर सौ अधिक चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

मिड टर्म परीक्षाए होंगी

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय की मई में होनी वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए मिड टर्म की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद समीक्षा कर परीक्षाओं के आयोजन की तिथियों का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थानों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह अपने इंटरनल परीक्षाएं और क्लास टेस्ट आॅनलाइन माध्यम से सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन कक्षाएं संचालित करके छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...