back to top

फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए ब्रिटेन जाएंगे अक्षय कुमार

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग के लिए जल्द ही ब्रिटेन जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर शूटिंग से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फिल्म निर्माता ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं।

फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और लारा दत्ता भी हैं और ये सभी शूटिंग के लिए ब्रिटेन रवाना होंगे। फिल्म बेलबॉटम का निर्माण वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद यह उन फिल्मों में से एक है जिसकी शूटिंग शुरू की जाने की घोषणा की गई है।

अक्षय ने एक बयान में कहा, इस नई सामान्य स्थिति ने हमें काम करने के एक ऐसे अलग तरीके से रूबरू कराया है, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं जितना सेट पर लौटकर खुश हूं, उतना ही अपने आस-पास के लोगों की रक्षा करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा, पूजा एंटरटेनमेंट ने विदेश में शूटिंग के लिए सुरक्षा की एक योजना तैयारी की है। हम उम्मीद करते हैं कि इन उपायों से हम बिना किसी बाधा के और सुरक्षित तरीके से शूटिंग पूरी कर पाएं। प्रोडक्शन हाउस पूरी टीम को ले जाने के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस एक विशेष विमान की व्यवस्था करेगा।

निर्देशक रंजीत एम. तिवारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन सभी सदस्य काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए गए हैं क्योंकि टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण हूं। फिल्म के दो अप्रैल, 2021 को रिलीज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...