back to top

शो इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स में नजर आएंगे अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार मशहूर एडवेंचर शो इनटू द वाइल्ड विथ बीयर ग्रिल्स के आगामी एपिसोड में नजर आने वाले हैं। बीयर ग्रिल्स की मेजबानी वाला यह बहुप्रतिक्षित एपिसोड डिस्कवरी प्लस एप्प पर 11 सितंबर को और डिस्कवरी चैनल पर 14 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा।

अक्षय और बीयर ने ट्विटर पर एपिसोड का पोस्टर साझा किया। अभिनेता ने ट्वीट किया, आपको लग रहा होगा की मैं पागल हूं…लेकिन मैं रोमांच के लिए पागल हूं। शो के होस्ट ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड अभिनेता के रुप में मुझे एक बेहतरीन एडवेंचर बड्डी मिल गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, जिंदगी एक एडवेंचर है जिसे पूरे साहस के साथ ही जीना चाहिए और अक्षय कुमार जैसे साहसी(पागल) दोस्त बहुत कम ही मिलते हैं। डिस्कवरी चैनल ने भी इस विशेष एपिसोड के पोस्टर रिलीज किए हैं। अक्षय कुमार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी बीयर ग्रिल्स के शो में नजर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...