back to top

अक्षय कुमार ने महाकुंभ मेले में लगाई डुबकी, कहा- बहुत बढ़िया काम किया गया है

नयी दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उन्होंने आयोजन की तमाम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की। अभिनेता अक्षय कुमार (57) ने कहा कि उन्होंने 2019 में भी कुंभ मेले का दौरा किया था और इस बार व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। अक्षय कुमार अपनी पिछली फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे।\

उन्होंने कहा, मैने बहुत आनंद उठाया, व्यवस्था बहुत अच्छी है, बहुत बढ़िया काम किया गया है… हम इतने अच्छे इंतजाम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी साहब के बहुत आभारी हैं। अभिनेता ने कहा, मुझे अभी भी याद है 2019 में जब पिछला कुंभ हुआ हुआ था, तो लोग पोटली लेकर आते थे। लेकिन इस बार सभी बड़े लोग आ रहे हैं, अंबानी, अदाणी और बड़े अभिनेता…, हर कोई आ रहा है।

उन्होंने कहा, महाकुंभ के लिए जिस तरह से व्यवस्था की गई है, वह बहुत अच्छी है और मैं सभी पुलिसकर्मियों और सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने सबका इतना ध्यान रखा। महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा। इस आयोजन में विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, विजय देवरकोंडा सहित कई हस्तियां शामिल हुई हैं।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...