भोजपुरी फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ में साथ नजर आयेंगे अक्षरा और विक्रांत

पोस्टर दर्शकों में गहरी उत्सुकता जगा रहा है
लखनऊ। भोजपुरी सिने जगत की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह और जीआरपी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। आज इसकी घोषणा कर दी गयी है. दोनों बिभूति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली नई फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ में साथ नजर आयेंगे, जिसमें एक सशक्त कहानी और दमदार अभिनय का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म ‘रूद्र-शक्ति’ को निशांत सी. शेखर निर्देशित कर रहे हैं, जिनका विजन आधुनिक और पारंपरिक कथानक के समन्वय पर आधारित है। फिल्म का पहला पोस्टर आज जारी किया गया, जिसमें ईश्वरीय शक्ति, स्त्री सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश झलकता है। यह पोस्टर दर्शकों में गहरी उत्सुकता जगा रहा है और इसकी कहानी को लेकर पहले ही चचार्एं शुरू हो चुकी हैं।
अक्षरा सिंह, जो फिल्म में शक्ति की भूमिका निभा रही हैं, ने कहा यह किरदार सिर्फ एक अभिनय का अवसर नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। ‘शक्ति’ एक ऐसी महिला है जो नारीत्व की सच्ची ताकत को दशार्ती है। दर्शक मुझे इस नए अवतार में जरूर पसंद करेंगे, क्योंकि इसमें आत्मबल, करुणा और विद्रोह तीनों एक साथ मिलते हैं। वहीं विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा — इस फिल्म में मेरा किरदार कई भावनात्मक रंगों से भरा है। ‘रूद्र’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार है न्याय, संघर्ष और आत्मपरिवर्तन का। अक्षरा के साथ काम करना हमेशा प्रेरणादायक रहा है और निशांत जी के निर्देशन में हर दृश्य जीवंत महसूस हुआ। फिल्म के निमार्ता सी. बी. सिंह ने कहा कि ‘सिनेमा मेरा सपना है, और ‘रूद्र-शक्ति’ से इसे साकार करने का अवसर मिला है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक विचारधारा और नई दिशा देगी। निशांत का निर्देशन और कलाकारों की प्रतिबद्धता इस फिल्म को विशेष बना रही है।”रूद्र-शक्ति’ 18 जुलाई 2025 को रिलीज होगी, और इसके संगीत का जिम्मा टक धूम म्यूजिÞक के पास है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि समाज को नारी सशक्तिकरण, आत्मबल और विचार परिवर्तन का संदेश भी देगी। दर्शकों को इस पावन संगम की प्रतीक्षा है, जो भोजपुरी सिनेमा की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इसके पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

RELATED ARTICLES

‘गूंज’ शहर और गांवों के बीच एक सेतु

भारत के 23 राज्यों में गूंज का सामाजिक सेवा का विस्तार, लोगों से सहयोग की अपीललखनऊ। भारत में सामाजिक बदलाव की दिशा में कार्य...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरीह बनी आकर्षण का केन्द्र

ताबूत पर सोने से लिखाए 12 इमामों के नामअकबरी गेट के बाजारों में खरीदारी का उत्साहलखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की...

दो साल बाद चिड़ियाघर में नजर आएंगे इजराइली जेब्रा

जेब्रा को बाड़े में छोड़ने की तैयारी कर रहा हैलखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान की सैर करने वाले दर्शकों दो साल बाद...

Latest Articles