back to top

अखिलेश का तंज, भाजपा पूंजी घरानों को पहुंचाती है राहत

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र व यूपी की भाजपा सरकार ने संकट के इन दिनों में भी पीड़ित किसानों को अंतरिम आर्थिक मदद नहीं दी है। फसल के नुकसान के आकलन में भी लापरवाही हो रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बड़े पूंजी घरानों को राहत पहुंचाने में तत्परता बरतती है, किसान और गरीब उसकी प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं। सूदखोरों के चंगुल में फंसे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा है कि असमय ओलावृष्टि और बरसात ने किसानों की जिंदगी तबाह कर दी है। किसानों का अच्छी उपज होने का सपना चूर-चूर हो गया है। खेती से ही किसान अपनी आजीविका कमाने और परिवार चलाने का काम करता है। फसल चौपट होने से उसकी गृहस्थी की गाड़ी पटरी से उतर गई है। भाजपा सरकार की संवेदनहीनता ने किसान को जीते जी मार दिया है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों आई प्राकृतिक विपदा से गेहूं, दलहन, सरसों और आलू की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। गेहूं की बाली टूट गई है और आम के बौर गिर गए हैं। चना, मटर की फसल को भी भारी वर्षा से नुकसान पहुंचा है। पूरब से पश्चिम तक हजारों हेक्टेयर फसल पर ओला पड़ गया है। इस आपदा में कई जानें भी गई हैं। सीतापुर में तेज आंधी, वर्षा से दो लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आजमगढ़, सम्भल, लखीमपुरखीरी, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बहराइच, गोण्डा, सीतापुर, हरदोई, महाराजगंज, बाराबंकी, बिजनौर, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, शाहजहाँपुर, महोबा आदि जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को अब खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विडम्बना है कि गेहूं की पर्याप्त पैदावार न होने की स्थिति में भी भाजपा सरकार 1 अप्रैल से 15 जून 2020 तक गेहूं खरीद करने का इरादा बनाए हुए है। पता नहीं भाजपा किस लोक में विचरण करती रहती है?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बहकाने वाली कई घोषणाएं कर उसका वोट तो हासिल कर लिया और फिर उसकी ओर से मुंह मोड़ लिया है। कर्जमाफी तो मुख्यमंत्री की तुकबंदी की भेंट चढ़ गई। किसानों की आय दुगनी करने का दावा छलावा निकला। सच तो यह है कि भाजपा ने किसानों को हर तरह से ठगा है। एक तरफ खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी की है, दूसरी तरफ बीज, खाद के दाम बढ़ा दिए हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि बजट का 75 प्रतिशत भाग गांव-किसान के लिए आवंटित किया था। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर कुठाराघात करने के अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की परेशानी को देखते हुए तत्काल तमाम सरकारी देय, सरकारी और गैरसरकारी ऋणों की माफी कर देना चाहिए तथा खेती-किसानों के काम आने वाले सामान की खरीद में सब्सिडी देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...