back to top

अखिलेश का आरोप, उत्तर प्रदेश में यातना शिविर में बदल गए हैं पृथक-वास केन्द्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि वह जिन पृथक-वास केन्द्रों की व्यवस्था को फाइवस्टार इंतजाम बता रही है, उनकी हालत बहुत दयनीय है और घर लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए वह यातना शिविरों में बदल गए हैं।

सपा प्रमुख यादव ने आज एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री लोगों की जांच और पृथक-वास केन्द्रों के बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अब ए केन्द्र लोगों के लिए यातना शिविर में बदल गए हैं। वहां रहने वाले श्रमिकों की हालत बहुत खराब और दयनीय है। उन्हें पशुओं से भी बुरी दशा में रखा जा रहा है।

भाजपा सरकार इसे जिसे फाइवस्टार व्यवस्था बता रही है, उसके खिलाफ कई जगह डॉक्टर, नर्स और श्रमिक प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, अभी तक कोरोना वायरस उन्मूलन पर जो व्यय हुआ है उसका ब्योरा सार्वजनिक होना चाहिए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि खर्च कहाँ और कितना हुआ? श्रमिकों के पृथक-वास केन्द्रों में सांप घुसने संबंधी खबरों का संदर्भ देते हुए यादव ने कहा कि गोरखपुर वाला श्रमिक तो किस्मत वाला था, बच गया लेकिन गोंडा में सांप काटने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों में घटिया भोजन दिए जाने, वहां तैनात कर्मचारियों के वक्त से नहीं आने की बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं। बयान में सपा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की प्रशासनिक पंगुता और शिथिलता के कारण लोग अब निजी पृथक-वास केन्द्रों का रुख कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...