back to top

यूपी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भंग की दिल्ली इकाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी दिल्ली इकाई को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। इससे पहले पिछले हफ्ते यूपी इकाई को भंग कर दिया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है, ‘सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की दिल्ली इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।’ सोमवार को हुई पत्रकारवार्ता के दौरान एक सवाल पर की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में नयी इकाई बनाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘यह पार्टी का मामला है, इसे हम पर छोड़ दीजिये।’ अखिलेश ने शुक्रवार को राज्य में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर पार्टी की सभी जिला/महानगर कार्यकारिणी इसके अध्यक्षों सहित भंग कर दिया था। इस दौरान तत्काल प्रभाव से समस्त विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां, विधानसभा अध्यक्षों सहित भंग कर दी गई। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के मद्देनजर ये फैसला लिया गया था।

इस कदम को उठाने से पहले अखिलेश यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेताओं से चुनाव परिणामों को लेकर फीडबैक लिया था। इस दौरान गहन समीक्षा हुई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सपा की सभी कमेटियां भंग करने का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। इस दौरान वो केवल पांच सीटों पर सिमट गई थी। इस करारी शिकस्त के बाद पार्टी खुद को नए कलेवर में ढालने की तैयारी कर रही है। पार्टी में युवा कार्यकतार्ओं की भागीदारी बढ़ाने के अलावा सोशल इंजीनियरिंग के मजबूती पर जोर देने की खबर है। अखिलेश यादव इसे लेकर प्रमुख नेताओं के साथ लगातार मंथन कर रहे हैं। सनद रहे कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आते ही अखिलेश यादव ने सबसे पहले प्रवक्ताओं का पैनल भंग कर दिया था। यही नहीं प्रवक्ताओं को निर्देश जारी किए गए थे कि मीडिया में पार्टी की तरफ से कोई भी अधिकृत बयान जारी नहीं करेगा। हर किसी को मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। तब से पार्टी में प्रवक्ताओं का पैनल भंग चल रहा है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...