back to top

अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा-योगी पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था सुधारने में व्यस्त

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा है कि यूपी और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं परन्तु अपने मुख्यमंत्री इधर से बेखबर पश्चिम बंगाल और असम में कानून व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं। भाजपा का यही तरीका है कि वह जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जादुई जुमले उछालने लगती है।

सपा मुखिया ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध में राजधानी लखनऊ अव्वल नम्बर पर आ गया है। नेशनल क्राइम ब्यूरों 2019 रिकार्ड के अनुसार 3390 मामले दर्ज हुए। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों। पुलिस की छाया में डकैतियां पड़ जाती है। गम्भीर घटनाओं तक की विवेचना में लापरवाही बरते जाने पर न्यायालयों ने कई बार अपनी सख्त टिप्पणियां की हैं और सरकार को भी फटकार लगाई है।

उन्होंने कहा कि जहां तक महिलाओं और बच्चियों से सम्बन्धित अपराधों का सवाल है इनका ग्राफ भाजपा राज में लगातार ऊंचाई की तरफ बढ़ता जा रहा है। गजरौला में किशोरी से, आगरा में छात्रा से दुष्कर्म की घटनाएं हुई तो झांसी में छेड़खानी से परेशान युवती ने फांसी लगा ली। सुल्तानपुर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर मां से 8 लाख की लूट की गई। कन्नौज में महिला से और हरदोई में किशोरी से दुष्कर्म हुआ। गोरखपुर में मां को खेत में धक्का देकर बेटी को उठा ले गए बदमाश।

इटावा में 4 वर्षीय और आगरा में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। लखनऊ में घर में घुसकर महिला को गोली मारी गई। महिला अपराधों को रोकने के लिए खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कमिश्नर प्रणाली लागू कर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने का दावा भाजपा सरकार का हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री आवास के करीब डीजीपी आवास के सामने बेखौफ सत्ता संरक्षित अपराधी असलहे लहराकर दहशत फैला रहे है।

विज्ञापनों, भाषणों से लॉ एंड आर्डर में सुधार वैसे ही होगा जैसे ताली और थाली बजाकर कोविड-19 की महामारी से निबटा गया था। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए 1090 सेवा थी। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इन सेवाओं को तहस नहस कर दिया है। जनता के साथ छल करने वालों को 2022 में जनता ही बाहर का रास्ता दिखाएगी।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...