back to top

छुट्टा पशुओं से नहीं बचा पा रही भाजपा भर रही आतंकवाद से हिफाजत का दम: अखिलेश

बलरामपुर (उप्र)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार छुट्टा जानवरों से जनता की हिफाजत नहीं कर पा रही है वह आतंकवाद से रक्षा कैसे करेगी।

अखिलेश ने बलरामपुर के रेहरा बाजार

अखिलेश ने बलरामपुर के रेहरा बाजार में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से देश की रक्षा का दावा करने वाले भाजपा के लोग छुट्टा जानवरों तक से रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। वे दहशतगर्दी से हिफाजत कैसे करेंगे। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर छुट्टा घूम रहे सांड किसी को मारकर घायल करते हैं तो उसका मुकदमा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करने की कोई ठोस पहल नहीं की।

सचाई यह है कि महागठबंधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सपा, बसपा, रालोद गठबंधन को महामिलावटी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में बडी मिलावट किसी ने की है तो वह भाजपा ही है। बीजेपी खुद 38 दलों से मिलकर सरकार चला रही है। सचाई यह है कि महागठबंधन ने उनकी नींद उड़ा दी है। वाराणसी से सपा प्रत्याशी पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने के बारे में अखिलेश ने कहा कि जब एक असली सिपाही चुनाव लडऩे चला गया तो पूरी सरकार हिल गई और उसका नामांकन रद्द करा दिया।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...