लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को अयोध्या से रामेश्वरम तक लगभग आठ हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा करने वाले अभिषेक सावंत श्रीवास्तव ने भेंट की। उन्होंने साइकिल यात्री अभिषेक सावंत श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी साहसिक यात्रा के लिए बधाई दी।
अभिषेक सावंत श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने 6 अप्रैल 2023 को अयोध्या से साइकिल यात्रा शुरू की और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु में रामेश्वरम पर 05 अगस्त 2023 को यात्रा पूर्ण की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 115 दिनों में अपनी साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के हर वर्ग से जुड़ते हुए सामाजिक सौहार्द कायम किया।
इस अवसर पर अभिषेक सावंत श्रीवास्तव के साथ आशुतोष सिन्हा एमएलसी, दीपू श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, सुमित श्रीवास्तव, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, विशाल, शिखर, मनु लाला, प्रत्यूष, अमन श्रीवास्तव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।





