back to top

मानसरोवर गुरुद्वारे में आज से शुरू होगा अखंड पाठ

लखनऊ। मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह बग्गा ने बताया कि धन-धन साहिब श्री गुरू तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व रविवार से गुरुद्वारा मानसरोवर गुरू तेग बहादर नगर (एल०डी०ए०) कालोनी, लखनऊ में बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा। गुरूद्वारा मानसरोवर को लाइटों, फूलों एवं गुब्बारों से सजाया जायेगा। इस अवसर पर शनिवार को सुबह दिवान समाप्ति उपरान्त निशान साहिब के चोले की सेवा की गयी। रविवार को सुबह 9:00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब की आरम्भता होगी। जिसकी समाप्ति 07.04.2026 को सुबह 8:00 बजे होगी। अत: 6 को शाम 06:30 बजे से 10:30 बजे तक और 7 को शाम को 06:30 से 11 बजे तक कीरतन दिवान सजेगा। इस शुभ अवसर पर भाई जगतार सिंह जी दरबार साहब वाले, ज्ञानी परमजीत सिंह जी, हजूरी रागी हरविन्दर सिंह जी, गुरूद्वारा मानसरोवर वाले, सभी साध संगतों को गुरवाणी, कीरतन, कथा से निहाल करेंगे। समाप्ति के उपरांत दोनों दिन गुरू का लंगर सभी साध संगतों को बिना भेदभाव के अटूट वितरित किया जायेगा।

विशाल नगर कीर्तन आज
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा वैसाखी एवं श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 5 अप्रैल को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। नगर कीर्तन प्रात: 6:30 बजे गुरुद्वारा नाका से निकलकर दुगावा पांडेगंज रकाबगंज नादान महल रोड होते हुए 10:30 बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचेगा। बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन के द्वारा रकाबगंज चौराहे पर संपूर्ण नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की जाएगी। गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि 7 अप्रैल को प्रात: 5:00 बजे से लेकर देर रात्रि तक श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व बहुत ही श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी 1670 में इस स्थान पर आए थे एवं तीन दिन रुके थे। इस आयोजन में मुख्य रूप से श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के मुख्य ग्रंथि सिंह साहब ज्ञानी अमरजीत सिंह जी एवं भाई जगतार सिंह जी व भाई गुरदेव सिंह कोहाड़का जी विशेष रूप से पधार रहे हैं।

RELATED ARTICLES

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...

दो-तीन साल से जो मेहनत की, उसी का फल मिल रहा है : मोना सिंह

लखनऊ। 'मेरी जिंदगी का यह अब तक सबसे बेहतरीन अनुभव है। सबसे अच्छा वक्त है कि मुझे इतने सारे अलग-अलग किरदार करने को मिल...