back to top

एअर इंडिया दुर्घटना : 16 यात्रियों के शव उनके परिवार को सौंपे गए

नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को कहा कि कोझिकोड विमान दुर्घटना में मारे गए 16 यात्रियों के शव उनके परिवार को सौंप दिए गए।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि पायलट इन कमांड दीपक वसंत साठे का पार्थिव शरीर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ले जा गया है जहां से शाम में उसे मुंबई ले जाया जाएगा।

बयान में कहा गया कि सह-पायलट अखिलेश कुमार का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया “जहां उनके गृह प्रदेश मथुरा में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी मौजूद रहे।”

चालक दल के छह सदस्यों समेत 190 लोगों के साथ दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी।

एयरलाइन ने कहा, “एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) ने विमान सुरक्षा अधिकारियों के सहयोग से दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।”

इसने कहा, “मृत यात्रियों के शव उनके परिवार की सहमति के बाद उन्हें सौंप दिए गए हैं।”

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद कहा कि कुल 149 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 23 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...