back to top

घर बैठे मिलेगी एम्स के विशेषज्ञों की सलाह

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लोगों को एम्स व मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों की सलाह घर बैठे मिलेगी। उन्हें इसके लिए इन संस्थानों में डॉक्टर से मिलने के लिए दौड़-भाग नहीं करनी होगी। ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन सेवा से दो एम्स और 25 मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा गया है। आने वाले समय में नये मेडिकल कॉलेजों को भी इससे जोड़ा जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश में तीन साल पहले वर्ष 2020 में ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सेवा शुरू की गई। लोगों को घर बैठे चिकित्सीय सलाह देने के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक रही। इसको देखते हुए गोरखपुर व रायबरेली एम्स भी ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन को इस सेवा से जोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए मेडिकल कॉलेजों को भी टेलीमेडिसिन से जोड़ा जाएगा। इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।

वहीं ग्रामीणों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन सेवा से प्रदेश के 250 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ा जा चुका है। मार्च तक 12942028 लाभार्थियों को 1462410 कन्सलटेशन सेवाएं प्रदान की जा चुकी है। डिप्टी सीएम ने बताया कि टेलीमेडिसिन मरीजों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। मरीजों को दौड़भाग से भी काफी हद तक राहत मिली है। प्रदेश में टेलीरेडियोलॉजी सेवाएं 361 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित की जा रही हैं। मार्च 2023 तक 19,72,093 लाभार्थियों को सेवा प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...