मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव बन जाता है
लखनऊ। मनोरंजन की दुनिया में तकनीक का नया अध्याय जोड़ते हुए जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने भारत की पहली एआई आधारित पौराणिक सीरीज महाभारत: एक धर्मयुद्ध की घोषणा की है। यह सीरीज दिखाएगी कि जब भारतीय परंपरा नई तकनीक से मिलती है, तो नतीजा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव बन जाता है।
दुनिया भर में जब फिल्मकार और रचनात्मक लोग एआई तकनीक की नई संभावनाओं को तलाश रहे हैं, उसी समय जियोस्टार ने इस पहल से भारत में एक नई मिसाल पेश की है। यह सीरीज यह साबित करती है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक कितनी खूबसूरती से पहुँचाया जा सकता है। ह्यमहाभारत: एक धर्मयुद्धह्ण पांडवों और कौरवों के बीच हुए धर्मयुद्ध को एक नए रूप, नई दृष्टि और बेहतरीन विजुअल्स के साथ जीवंत करेगी। जियोस्टार का यह प्रोजेक्ट भारतीय मनोरंजन जगत में एक नई ऊँचाई तय करता है जहाँ भारत की आध्यात्मिक गहराई और भविष्य की तकनीक एक साथ नजर आएंगी। यह सिर्फ़ एक सीरीज नहीं, बल्कि नवाचार और कल्पनाशक्ति की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला अनुभव है, जो दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाएगा। जियोस्टार के सीईओ (एंटरटेनमेंट) केविन वाज ने कहा, हमारा मकसद सिर्फ़ भारत की विविध और समृद्ध संस्कृतियों को पेश करना नहीं है, बल्कि तकनीक की शक्ति के जरिए दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाना भी है। महाभारत: एक धर्मयुद्ध इसी सोच का जश्न है-एक ऐसी महागाथा और मशीन इंटेलिजेंस का संगम, जो नए भारत की आत्मा को दशार्ता है। इस सीरीज के जरिए हम परंपरा और भविष्य के बीच एक पुल बना रहे हैं, यह साबित करते हुए कि हमारी सबसे पुरानी और पूजनीय कहानियाँ भी भविष्य की दिशा तय कर सकती हैं। कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के संस्थापक और ग्रुप सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, हममें से कई लोगों के लिए महाभारत सिर्फ़ एक कहानी नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और मूल्यों का हिस्सा है। ये वो किस्से हैं जिन्हें हमने अपने बड़ों से सुना और जिनसे हमने जीवन के सबक सीखे। अब वही महागाथा एआई तकनीक की मदद से और भी भावनात्मक और शानदार अंदाज में जीवंत हो रही है। ट्रेलर तो बस एक झलक है पूरी सीरीज दर्शकों को एक नई और रोमांचक दुनिया में ले जाएगी।
यह देखकर बेहद खुशी होती है कि इन कालजयी पात्रों और पलों को आज के दर्शकों के लिए कितनी खूबसूरती से पेश किया गया है, जबकि इस महाकाव्य की आत्मा पूरी तरह सुरक्षित है। महाभारत: एक धर्मयुद्ध का प्रसारण 25 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर और 26 अक्टूबर से स्टार प्लस पर किया जाएगा। यह भव्य श्रृंखला दर्शकों को पांडवों और कौरवों के बीच लड़े गए महायुद्ध की अमर गाथा को एक नए रूप में देखने का मौका देगी। सीरीज के पहले चरण में 100 एपिसोड्स शामिल होंगे, जो इस महाकाव्य की गहराई और भावनात्मक विस्तार को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करेंगे।