back to top

कृषि कानून : राजनाथ ने किसानों, नीति विशेषज्ञों से की मुलाकात

नई दिल्ली। हालिया कृषि कानूनों को लेकर पैदा हुई आशंकाओं को दूर करने के लिए विभिन्न हितधारकों से संपर्क के प्रयासों के तहत केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े नीति विशेषज्ञों, उद्योग के लोगों और शिक्षाविदों से मुलाकात की। इन लोगों ने नए कानूनों की प्रशंसा की।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ राजनाथ सिंह संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों पर विचार-विमर्श करने के लिए किसानों और क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। ग्लोबल फूड एंड रिटेल काउंसिल के अध्यक्ष राकेश गंभीर दोनों केंद्रीय मंत्रियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बातचीत हुई और उन्होंने इन तीनों कानूनों के लिए सरकार की प्रशंसा की। गंभीर ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इन तीन कानूनों से कृषि क्षेत्र में सुधारों के एक नए युग की शुरुआत होगी और किसानों को बिचौलियों से आजादी मिलेगी तथा उन्हें बेहतर दाम मिल सकेंगे।

पंजाब स्थित ग्रीन वैली फार्म के अध्यक्ष आरपीएस गांधी ने भी समान राय व्यक्त करते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों से भारी लाभ हैं, लेकिन किसानों को इसके बारे में जागरूक और शिक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी अपनी भाषा में बात करना महत्वपूर्ण है ताकि इन कानूनों को लेकर उनके मन में कोई भ्रम न हो। राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते पुरस्कार विजेता किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लंबी बैठक की थी।

उनमें एक किसान पद्म श्री से सम्मानित भी थे। इससे पहले सिंह ने एक बयान में आश्वासन दिया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था बनी रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार के तहत समर्थन मूल्य में वृद्घि जारी रहेगी। कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें यहां सिंह के निवास पर हो रही है।

इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष एमजे खान अब तक आयोजित सभी बैठकों में मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किसानों, कृषि क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों और केंद्र के बीच एक संवाद प्रक्रिया है ताकि नए कृषि कानूनों से संबंधित किसी भी आशंका और गलतफहमी को दूर किया जा सके।

RELATED ARTICLES

तीन राज्यों के मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों में राजनाथ, खट्टर और मुंडा शामिल

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और जनजातीय मामलों के मंत्री...

स्पष्ट बहुमत के साथ फिर मोदी ही बनेंगे भारत के PM : राजनाथ

विशेष संवाददाता लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...