back to top

भारत-इजराइल के बीच साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता

यरुशलम। भारत और इस्राइल ने साइबर हमलों से निपटने में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया है। कोरोना वायरस संकट से पैदा हुई नई परिस्थितियों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है और इससे वर्चुअल दुनिया के लिए नए खतरे भी पैदा हुए हैं।

इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला और इस्राइल के राष्ट्रीय साइबर निदेशालय के महानिदेशक यिगल उन्ना ने इस समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए। उन्ना ने कहा, भारत के साथ सहयोग संबंधों को और गहरा करने, वैश्विक साइबर चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट ने डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को तेज किया है। इसी के साथ कई चुनौतियां भी उभरकर सामने आई हैं, साथ ही साइबर खतरा भी बढ़ा है। इसलिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी व्यव्स्था और सेवाओं को तेजी से खड़ा करने की जरूरत है।

उन्ना ने कहा कि इस्राइल इस क्षेत्र में अपने अनुभव के माध्यम से योगदान कर सकता है। साथ ही भारत के साइबर हमलों से निपटने के व्यापक अनुभव का लाभ उठा सकता है।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...