back to top

5 से 18 अगस्त तक अयोध्या कैंट में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

लखनऊ / अयोध्या। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के अंतर्गत 13 जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली 5 अगस्त 2025 से 18 अगस्त 2025 तक अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड पर आयोजित की जा रही है। यह उत्तर प्रदेश में 2025 के लिए रैली की पहली श्रृंखला होगी और इसमें 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर क्लर्क, क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के रिक्त पदों के लिए की जा रही है। इस रैली के दौरान सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी और सिपाही फार्मा श्रेणियों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के एआरओ अमेठी के अंतर्गत आनेवाले 13 जिलों – अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर और कुशीनगर के अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में भाग लेंगे। सीईई के परिणाम के आधार पर इस रैली के लिए लगभग 11,000 अभ्यर्थियों को चुना गया है और ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण करने वाले इन जिलों के सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 28 जुलाई 2025 को जारी कर दिए गए हैं। संबंधित जिलों के लिए तिथिवार रैली कार्यक्रम इस प्रकार है: –

  • 05 अगस्त 2025 – अमेठी और कौशाम्बी जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 06 अगस्त 2025 – रायबरेली जिले के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 07 अगस्त 2025 – प्रतापगढ़ जिले के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 08 अगस्त 2025 – अयोध्या और सिद्धार्थनगर जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 09 अगस्त 2025 – प्रयागराज जिले के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 10 अगस्त 2025 – सुल्तानपुर और बस्ती जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 11 अगस्त 2025 – अंबेडकरनगर और महाराजगंज जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली हेतु ।
  • 12 अगस्त 2025 – संत कबीर नगर और कुशीनगर जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली हेतु ।
  • 13 अगस्त 2025 – एआरओ अमेठी के सभी जिलों (अमेठी, कौशांबी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर जिलों) के लिए अग्निवीर अग्निवीर टेक्निकल की रैली हेतु ।
  • 14 अगस्त 2025 – एआरओ अमेठी के सभी जिलों (अमेठी, कौशांबी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर जिले) के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) और क्लर्क/एसकेटी की रैली हेतु ।
  • 16 अगस्त 2025 – उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सिपाही नर्सिंग सहायक और नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा और सिपाही फार्मा की रैली हेतु ।

प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत ईमेल पर रैली के लिए प्रवेश पत्र प्राप्त हो जाने चाहिए। डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड अयोध्या में होने वाली रैली में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रैली अधिसूचना में दिए गए अनुसार दौड़ और अन्य परीक्षणों के लिए अभ्यास करें।

प्रवेश पत्र और अन्य सभी दस्तावेज़ मूल रूप में साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएँ या किसी भी अनुचित तरीके का सहारा न लें। सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए उपयुक्त सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थियों का चयन करना है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...