back to top

मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी बांग्लादेश की टीम : बीसीबी

मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद बढ़ा विवाद, आईसीसी से मैच श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग करेगा बीसीबी

नई दिल्ली । आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने फैसला किया है कि उसकी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि की है।

आसिफ नजरुल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड की “आक्रामक सांप्रदायिक नीतियों” के विरोध में लिया गया कदम है। नजरुल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

बीसीबी का यह फैसला बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर किए जाने के बाद आया है। मुस्ताफिजुर को हाल ही में आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, भारत के कुछ धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की आपत्तियों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केकेआर को उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद फ्रेंचाइज़ी ने मुस्ताफिजुर को टीम से बाहर कर दिया।

इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में नाराजगी और असंतोष बढ़ गया। बीसीबी का मानना है कि मौजूदा माहौल में भारतीय धरती पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि बीसीबी ने शुक्रवार को 2026 के लिए अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ भी शामिल थी। यह सीरीज़ पहले 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।

आईसीसी द्वारा जारी शुरुआती शेड्यूल के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेले जाने थे। टीम का पहला मैच 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रस्तावित है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए इन मैचों के वेन्यू को लेकर अब स्थिति असमंजसपूर्ण हो गई है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को औपचारिक पत्र लिखेगा। बीसीबी की मांग है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के लीग मुकाबलों को भारत से हटाकर श्रीलंका में आयोजित किया जाए। अब सभी की नजरें आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है।

RELATED ARTICLES

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

टी20 विश्व कप विजेता टीम को 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहराने वाली भारतीय पुरुष टीम के लिए खजाना...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...