back to top

चार्ट बनने के बाद वेटिंग यात्री को ऑनलाइन मालूम होगा कंफर्म बर्थ

लखनऊ। इस बार दिपावली या फिर छठ पूजा पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है तो भी यात्रियो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होने के बाद भी आपको ट्रेन में कंफर्म टिकट मिल जायेगा। इंडियन रेलव ने ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में अगर किसी यात्री ने चार्ट बनने के बाद अपना टिकट कैंसिल करवा दिया है तो खाली सीट का विवरण रेलवे आरक्षण साइट पर दिखने लगेगा और यात्री अपना टिकट आनलाइन बुक कराकर टिकट को आरक्षित करवा सकते हैं।

अब से रेलवे की वेबसाइट परचार्ट बनने के बाद में जो भी खाली बर्थ रह जायेंगी उन सभी की जानकारी वेबसाइट पर मिल जायेगी। इंडियन रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन इंक्वायरी पर रिजर्वेशन का नया विकल्प देखने को मिलेगा। जब यात्री इस आप्शन पर क्लिक करेंगे तो नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां पर ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी. यहां पर यात्री को पहला चार्ट बनने के बाद में ट्रेन की किस कैटेगिरी में कितनी बर्थ खाली हैं इसके बारे में भी पूरी डिटेल जानकारी मिल जाएगी.

रेलवे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सभी ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले पहला चार्ट जारी हो जाता है और 30 मिनट पहले दूसरा चार्ट बन जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यात्री लास्ट टाइम पर अपना टिकट कैंसिल करता है तो ऐसे में वो बर्थ खाली हो जाती है। पहले इस तरह की बर्थ की जानकारी टीटीई के पास हैंड हैल्ड टर्मिनल में होती थी और यात्रियों को इन सीटों के बारे में पता नहीं चल पाता था, लेकिन अब इसकी जानकारी यात्रियों को भी आसानी से मिल सकेगी।

अब चार्ट के ऑनलाइन होने के बाद में यात्री मोबाइल या फिर लैपटॉप पर खाली बर्थ के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा ये सीट कितनी देर तक खाली रहेगी इसकी जानकारी भी यात्रियों को मिल जायेगी। इससे यात्रियों को सीट के लिए टीटीई के पास नहीं जाना होगा। यात्री सफर के दौरान ऑनलाइन बुकिंग कर सकेगा।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...