back to top

दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद तुर्कमान गेट पर दुकानें बंद, सड़कों पर तनाव

नयी दिल्ली । दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके के पास बुधवार को संकरी गलियों में दुकानें बंद, गिरे हुए स्कूटर, टूटी टाइलें और पत्थर बिखरे पड़े दिखाई दिये।अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल और भारी सुरक्षा बल तैनात है।फैज-ए-इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर कथित रूप से पथराव किया और कांच की बोतलें फेंकीं, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।छतों से और लोहे के बंद दरवाजों के पीछे से लोग इलाके भर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर चिल्लाते हुए देखे गए।

बच्चे भी बालकनियों व दरवाजों के पीछे से चीखते और रुमाल लहराते हुए नीचे का दृश्य देख रहे थे लेकिन पुलिस की भारी मौजूदगी के कारण अधिकांश निवासी अपने घरों के अंदर ही रहे।सड़क किनारे से बच्चे टूटी हुई छड़ें व ढीले तार उठाते हुए और अभियान के बाद बचे मलबे को सावधानीपूर्वक हटाते हुए भी देखे गए।

सड़कें लगभग खाली थीं लेकिन उन पर हिंसा के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे, जिनमें कई जगहों पर क्षतिग्रस्त टाइलें, टूटे हुए कांच और पत्थर बिखरे पड़े थे।मस्जिद से सटी गलियों में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और किसी भी प्रकार की झड़प को रोकने के लिए कई स्थानों पर कर्मियों को तैनात किया गया था।

प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अवरोधक लगाए गए हैं और सभी नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। केवल पुलिस और दिल्ली नगर निगम के वाहनों को ही क्षेत्र से गुजरने की अनुमति है।सुरक्षाकर्मी लगातार गलियों में गश्त कर रहे हैं और इलाके को खाली करा रहे हैं। वहीं कई लोगों को पुलिस की गाड़ियों में बिठाकर इलाके से ले जाते हुए भी देखा गया। इलाके की अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले इस क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ था।

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि उसने एहतियात के तौर पर अपनी दुकान बंद रखी।उसने सड़क पर बिखरे मलबे की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमने सब कुछ बंद कर दिया और अंदर ही रहे।एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि वह इस इलाके में 50-60 वर्षों से रह रहा है और उसने मस्जिद से सटी जमीन को कब्रिस्तान जैसा बताया।उसने कहा,यह जगह और कुछ नहीं है। मैंने वर्षों से यहां लोगों को दफनाते देखा है।निवासी ने बताया कि कई लोग इस दृश्य को देखकर निराश थे।उसने कहा,कब्रिस्तान के साथ जो हुआ उससे लोग नाराज हैं।एक स्थानीय ऑटो चालक ने बताया कि मंगलवार को यह अफवाह फैल गई थी कि मस्जिद को गिराया जा रहा है।उन्होंने कहा, वास्तव में, केवल दुकानें और अन्य ढांचे जैसी अवैध इमारतें ही हटाई गईं।

ऑटो चालक ने कहा कि गलत सूचना के कारण अचानक अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा, “कल (मंगलवार को) हालात बहुत बिगड़ गए थे लेकिन अब स्थिति थोड़ी शांत है।एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई हिंसा के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

लगभग 30 बुलडोजर और 50 डंपर तैनात किए गए, साथ ही 300 से अधिक नगर निगम कर्मचारी और अधिकारी अदालत द्वारा अवैध घोषित अतिक्रमणों को हटाने में लगे हुए हैं।अभियान शुरू होने से पहले ही लगभग 100 . 150 लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और बताया कि प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस के मुताबिक, पथराव की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है और इस बात की जांच की जा रही है कि हिंसा अचानक हुई थी या पूर्व नियोजित थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही जांच के तहत गवाहों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...