back to top

अर्धशतक के बाद धवन ने कहा, अब मैं भी दौड़ में शामिल हो गया हूं

पुणे। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तेज तर्रार अर्धशतक के बाद कहा कि वह फिर से दौड़ में शामिल हो गए हैं और दूसरे सलामी बल्लेबाज पर फैसला करना टीम प्रबंधन का सिरदर्द है।

धवन के संक्षिप्त प्रारूप में फार्म में लौटने से भारतीय टीम प्रबंधन और कप्तान विराट कोहली के सामने सिरदर्द होगा कि वे फार्म में चल रहे तीन सलामी बल्लेबाजों – लोकेश राहुल और रोहित शर्मा – में किसका चयन करें। बहरहाल, आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह टीम के लिए अच्छी चीज है। भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका श्रृंखला में आराम लेने का फैसला किया था जिससे धवन ने दो मौकों का फायदा उठाया और इंदौर में 32 रन के बाद शुक्रवार की रात पुणे में 52 रन की पारी खेली।

सलामी बल्लेबाजों की दौड़ के बारे में पूछने पर धवन ने कहा, सभी तीन खिलाड़ी रोहित, लोकेश और मैं अच्छा कर रहे हैं। रोहित ने 2019 में शानदार प्रदर्शन किया। राहुल पिछले एक दो महीने से बेहतरीन कर रहा है और वह अच्छा खिलाड़ी हैं और मैं भी पिक्चर में आ गया हूं, मैंने भी आज अच्छा कर दिया है।

उन्होंने कहा, तो पिक्चर अच्छी बन रही है अभी, खैर ये सरदर्दी मेरी नहीं है। इसलिए मैं इसके बारे में नहीं सोचता क्योंकि यह चीज मेरे हाथों में नहीं है। मेरे हाथों में प्रदर्शन करना और अच्छा खेलना है। धवन ने शुक्रवार की रात मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, मैं खुश हूं और संतुष्ट हूं कि मुझे दो मौके मिले और इनका फायदा उठाया।

बाकी कोचों और कपतान के पर है, तो उनकी सरदर्दी मैं क्यूं लूं? दिल्ली के बल्लेबाज को लगता है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज होना उनके लिए अच्छा है। उन्होंने कहा, निश्चित रूप से बाएं हाथ का बल्लेबाज होना फायदेमंद है क्योंकि इससे गेंदबाजों की लाइन एवं लेंथ में खलल पड़ता है और इसका अपना असर पड़ता है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...