back to top

शिक्षा मित्रों की योग्यता पूर्ण कराकर पुन: किया जाये समायोजित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शनिवार को मुख्य सचिव से मिले। उन्होंने मुख्य सचिव को छह सूत्री मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपकर जल्द निस्तारण की मांग की है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है।

इसमें हमारी प्रमुख मांगे नियमावली में संशोधन कर शिक्षा मित्रों की योग्यता पूर्ण कराकर पुन: समायोजित या नियमित किया जाय और समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिया जाय। नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाय। मृतक शिक्षा मित्रों को अहेतुक सहायता देते हुए परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन के लिए नियुक्ति दिया जाय। टेट (टीईटी) पास शिक्षा मित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाय। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षा मित्रों को पुन: एक अवसर देते हुए मूल विद्यालय में वापस किया जाय एवं महिला शिक्षा मित्रों का विवाह के बाद उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानान्तरित किया जाय।

प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 22 वर्षो से गांव के गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्र आज अपने बच्चों की पढ़ाई परिवार की परवरिश, दवाई, बच्चों की शादी आदि को लेकर चिंतित हैं। प्रदेश के शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण शिक्षामित्रों के परिवार में प्रत्येक दिन औसतन चार से पांच लोगों की असामयिक मृत्यु हो रही है जो कि अत्यन्त कष्टमय व पीड़ादायक है।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...