back to top

आखिर लेडी डॉन दीप्ति बहल का मददगार कौन !

  • पांच लाख की इनामिया को ढूंढने में हाईटेक पुलिस के छूटे पसीने

राजा शेख

लखनऊ। योगी सरकार माफिया के सफाये को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाये हुये हैं, वहीं यूपी की हाईटेक पुलिस को एक शातिर महिला अपराधी ने नाकों चने चबवा दिये है। यह महिला कितनी शातिर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश की हाईटेक पुलिस उसको ढूंढने में नाकाम होने पर लगातार इनाम की राशि बढ़ाती गयी और आज वह यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में पांच लाख इनाम के साथ पहले नंबर पर आ चुकी है। फिर भी पुलिस के हाथ खाली है। न मुखबिर तंत्र काम आ रहा है और न ही कोई तकनीक। ऐसे में चर्चा यह भी है कि आखिरकार इस लेडी डॉन का मद्दगार कौन है, जो उसकी हर पल मद्द कर कानून के शिकंजे से बचाये हुए है। फिलहाल उसके पीछे ईडी, सीबीआई एओडब्लू, यूपी पुलिस और एसटीएफ सभी एजेंसियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन वह हाथ नहीं लगी। अब ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उसे जमीन खा गयी या आसमान निगल गया।

वहीं प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन वर्तमान में उत्तर प्रदेश की मोस्ट वांटेड महिला अपराधियों की सूची में दूसरे स्थान पर है। सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली महिला दीप्ति बहल, जो यूपी बाइक बॉट घोटाले में शामिल है, जिसने 15 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है और उस पर प्रदेश भर में करीब सौ से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। दीप्ति बहल, धोखाधड़ी के मामले में अन्य सभी आरोपियों के साथ, वर्तमान में फरार चल रही है, जिसके खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।

बता दें कि दीप्ति बहल उत्तर प्रदेश में हुए बाइक बॉट घोटाले के चार प्रमुख अभियुक्तों में से एक हैं, जिसके माध्यम से समूह ने कथित तौर पर नोएडा और गाजियाबाद में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। दीप्ति बहल इस मामले के मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी हैं। अधिकारियों द्वारा यूपी बाइक बॉट घोटाले का पदार्फाश किये जाने के बाद से दीप्ति बहल ने अपने पति संजय भाटी के साथ अपना कारोबार बंद कर दिया। अपने निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये हड़पने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गयी। जानकारों का कहना है कि संजय भाटी और दीप्ति बहल इस अपराध के मास्टरमाइंड थे। उन्होंने जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से नोएडा में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के नाम से एक रियल एस्टेट कंपनी बनायी। हजारों लोगों से फ्रॉड करने के बाद लापता हो गयी जबकि पति संजय भाटी ने सरेंडर कर दिया और वह जेल में है।

आकर्षक योजना का लालच, निवेशकों के लिए बनी गले की हड्डी

इस योजना में निवेशकों को एक बाइक के लिए 62 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता था, जिसे तब दोपहिया टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इस योजना ने निवेशकों को बड़े पैमाने पर रिटर्न देने का वादा किया था। 5,175 रुपये प्रति माह की ईएमआई तय की गई थी और किराया 4,590 रुपये प्रति बाइक प्रति माह तय किया गया था। यूपी बाइक बॉट योजना में लगभग दो लाख निवेशकों ने भाग लिया लेकिन कभी भी रिटर्न नहीं मिला। दीप्ति बहल और उनके पति ज्यादातर नोएडा और गाजियाबाद के निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गये जबकि इस मामले में ईडी ने दीप्ति बहल की करोड़ो रुपये की सम्पति जब्त कर चुकी है लेकिन हाईटेक यूपी पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

एआई के दौर में भी हाईटेक पुलिस के हाथ खाली

आर्टीफिशियल इंटीलिजेंस (एआई) के दौर में जब पुलिस कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में उच्च स्तर की तकनीक का इस्तेमाल कर धर दबोचती है तो ऐसे में दीप्ति बहल का कानून के शिकंजे से दूर रहना कई सवाल खड़े करता है। ऐसे में यदि उसके पति संजय भाटी की बात की जायें तो जब वह पकड़ में आ गया तो उसकी पत्नी इतनी शातिर कैसे निकल गयी कि आज तक उसका पता ही नहीं चल पा रहा है। फिलहाल इस पर अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है और न ही कोई आन रिकार्ड और आफ रिकार्ड इस पर बोलना ही चाहता है। सूत्रों की मानें तो यह घोटाले की असली मास्टर माइंड तो दीप्ति बहल ही थी, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह नेपाल के रास्ते किसी दूसरे देश को फरार हो चुकी है और उसकी लोकेशन को ट्रेस करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...