back to top

एयरटेल के बाद जियो ने स्पेसएक्स से मिलाया हाथ, बढ़ेगी इंटरनेट की स्पीड

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक की उपग्रह संचार-आधारित सेवाओं को बेचने के लिए मंजूरी हासिल करने के अधीन है। इससे एक दिन पहले ही जियो की प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ इसी तरह के समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

और बेहतर होगी नेटवर्क : मैथ्यू ओमन

रिलायंस जियो के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मैथ्यू ओमन ने कहा, स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और यह सभी के लिए निर्बाध ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। ओमन ने कहा, स्टारलिंक को जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में शामिल करके हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस एआई (कृत्रिम मेधा)-संचालित युग में उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड सेवाओं की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं जिससे देश भर में समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा रहा है।

जियो और स्पेसएक्स के बीच समझौता होगा चुनौतीपूर्ण

यह समझौता जियो और स्पेसएक्स को यह खोजने में सक्षम बनाता है कि स्टारलिंक जियो की पेशकशों को कैसे आगे बढ़ा सकती है और जियो उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए स्पेसएक्स की सीधी पेशकशों को कैसे पूरक बना सकती है। बयान में कहा गया है कि जियो अपने खुदरा आउटलेट्स के साथ-साथ अपने ऑनलाइन स्टोरफ्रंट के जरिए भी स्टारलिंक के समाधान उपलब्ध कराएगी। जियो न केवल अपने खुदरा स्टोर पर स्टारलिंक उपकरण पेश करेगी, बल्कि ग्राहक सेवा इंस्टालेशन और एक्टिवेशन का समर्थन करने के लिए एक तंत्र भी स्थापित करेगी।

RELATED ARTICLES

कप्तान राधा यादव के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ए की टीम महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंची

बैंकॉक। कप्तान राधा यादव ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए भारत ए की टीम को शुक्रवार को यहां श्रीलंका ए पर पांच विकेट से...

सभी को किफायती कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराने पर भारत का ध्यान: सचिव

नयी दिल्ली । सांख्यिकी सचिव सुमित गर्ग ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक ऐसे मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जहां सरकार,...

सरकार ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सात उपायोंकी घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात उपायों की शुक्रवार को घोषणा की। इनमें ई-कॉमर्स निर्यातकों के...

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजींलखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को...

पुर्जा-पुर्जा कट मरे का काव्यात्मक मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ । मंजूश्री संस्था के द्वारा स्थानीय संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह मे पुर्जा पुर्जा कट...

यहियागंज गुरुद्वारे में विशेष गुरमत समागम का आयोजन

गुरु का लंगर वितरित किया गयालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक...

​परिणय सूत्र में बंधी बेटियों की नम आंखों से हुई विदाई

लाडली विवाह उत्सव' का भावपूर्ण समापनलखनऊ। निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा) में 'व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट' द्वारा आयोजित 'चतुर्थ सामूहिक...