back to top

एयरो-इंजन विकास सरकार की प्राथमिकता वाला क्षेत्र : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि वायुसेना की जरूरतों के मद्देनजर एयरो-इंजन का विकास सरकार का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और प्रयास है कि इस इंजन को सह-विकास और सह-उत्पादन मॉडल के तहत पूर्ण बौद्धिक संपदा अधिकारों के साथ स्वदेशी तौर पर बनाया जाए। यहां सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते भू-रणनीतिक समीकरणों का भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है, जैसा पहले कभी नहीं था।

सिंह ने कहा कि ये भू-रणनीतिक अनिश्चितताएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किस तरह की चुनौतियां पेश करती हैं और हम उनसे निपटने के लिए किस तरह तैयार हैं, यह भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की स्मृति में वायु सेना एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में यह टिप्पणी की। अर्जन सिंह की जयंती 15 अप्रैल को थी। रक्षा मंत्री ने कहा, वह एक दूरदर्शी सैन्य नेता थे, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यदि भारतीय वायुसेना आज दुनिया की सबसे मजबूत वायु सेनाओं में से एक है, तो यह भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह जैसे सैन्य नेताओं की दूरदर्शिता के कारण है।

मंत्री ने कहा, ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो इतिहास का हिस्सा होते हैं और इतिहास रचते भी हैं। अर्जन सिंह उनमें से एक थे। हम सभी 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में उनकी भूमिका से परिचित हैं। यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण था कि भारतीय वायु सेना ने महज एक घंटे के भीतर जवाबी हमला शुरू कर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने रक्षा क्षेत्र और भारतीय वायुसेना में आत्मनिर्भरता की भी बात की। सिंह ने वायुसेना की जरूरतों को देखते हुए एयरो-इंजन विकास को सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा, प्रयास है कि इस इंजन को भारत में ही सह-विकास और सह-उत्पादन के मॉडल पर पूर्ण बौद्धिक संपदा अधिकारों के साथ बनाया जाए।

RELATED ARTICLES

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...