back to top

नूंह में अवैध निर्माण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोज़र, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

गुरुग्राम. हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने राज्य के नलहड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास 2.6 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत लगभग 15 अन्य अस्थायी संरचनाओं को भी ढहा दिया गया।
उप संभागीय मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने कहा, ये अवैध निर्माण थे। तोड़े गए ढांचों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए  गए थे। ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में कुछ अवैध ढांचों के मालिक भी शामिल थे। अभियान जारी रहेगा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान अदबर चौक से शुरू हुआ और तिरंगा चौक तक जारी रहेगा।
मुस्लिम बहुल इलाके नूंह में सोमवार को विहिप की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई हिंसा में होमगार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। नूंह के बाद गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी। जिलाधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कर्फ्यू में ढील दी गई है और लोग अपराह्न 12 बजे से तीन बजे तक जरुरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक, विहिप की यात्रा में हुई हिंसा के मामले में अब तक 56 केस दर्ज की गई हैं और 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज की गई है। तावड़ू शहर और पड़ोसी नूंह जिले के अन्य इलाकों में 250 झोपड़ियों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संकेत दिया था कि सांप्रदायिक झड़पों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें— 

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...