back to top

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच प्रशिक्षण कार्यशाला की मनोरमा श्रीवास्तव लिखित नाट्य कृति अब बस भी करो यार का संस्कृत में अधुना अलम् अतिभाषणेन् भो:नाम से मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान,गोमती नगर में सायं काल किया गया। इस नाट्य कृति का संस्कृत अनुवाद,परिकल्पना एवं निर्देशन मुन्नी देवी द्वारा किया गया था ।
नाटक का आरम्भ गणेश जी के श्लोक वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ,निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकायेर्षु सर्वदा से होता है। तत्प्श्यात संस्कृत नाटक के मंचन पर झज्झर स्थापना की जाती है । नाटक चूँकि विद्यालय की पृष्ठ भूमि पर आधारित है अत: सूत्रधार सर्वप्रथम स्कूल में की जाने वाली वंदना या कुन्देन्दु तुषार हार धवला से प्रारम्भ करता है जिसमें स्कूल के सभी अध्यापक आकर पंक्ति में खड़े हो जाते हैं। इसके बाद सभी अध्यापक स्टाफ रूम में आकर बैठ जाते हैं। तभी स्कूल के प्रधानचार्य स्टाफ रूम में आकर बतलाते हैं कि नियमानुसार सरकारी आदेश आया है कि स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेल – कूद वगैरह की प्रतियोगिता करवाई जानी है । अब हमें ये प्रतियोगिताएं निपटानी है। मैंने आपलोगो की छमता को देखते हुए लिस्ट बनायीं है की किसको क्या क्या प्रतियोगिता का आयोजन करना है । प्रधानचार्य सभी को एक एक करके बतलाते हैं कि किसको कौन से प्रतियोगिता करवानी है, साथ ही ये कहकर चले जाते हैं कि आप लोग ये प्रतियोगिताएं दो से तीन दिन में करवा दें । सभी अध्यापक विचार विमर्श करते हैं कि इन प्रतियोगिताएं में जो टेंट और साउंड,बच्चो के फूड पैकेट और पानी,मोमेंटो आदि पर जो खर्चा आएगा उसमेंआपना कमीशन कितना ज्यादा से ज्यादा बन पायेगा। सभी आपने-अपने लोगो को जरुरत के हिसाब से काम के साथ-साथ कमीशन तय करने का फैसला करते है । इतने में स्कूल कि घंटी बजती है सब अध्यापक जाने लगते हैं तब चपरासी अंदर आकर कहता है मुझे भी कोई काम बतला दो ताकि मैं भी अपने आदमी को काम देकर कमीशन ले सकूं। इसपर सब चौकते हैं । अंत में सूत्रधार का कहना होता है कि वर्तमान व्यवस्थाता में शिक्षा की स्थिति में सुधार केवल कागज पर ही संभव है। मुफ्त का खाना मुफ्त की पढाई,मुफ्त की किताबें और मुफ्त की यूनिफार्म। यह शिक्षा विभाग के लिए एकबहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। जरा सोचिए आज लोग आपने बच्चो को सरकारी स्कूल में क्यों नहीं पढ़ना चाहते। क्या वहां अच्छी पढाई नहीं होती या अच्छे अध्यापक नहीं हैं। सब है पर व्यवस्थासही नहीं है । यदि व्यवस्था सँभालने वाले आपने बच्चो को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं तो उनकीस्थिति आपने आप सुधार जाएगी । मैं तो ये कहूँगी कि शिक्षा के प्रति ये खिलवाड़सभी एक साथ बोलते हैं अधुना अलम्‘ अतिभाषणेनभो। मंच पर अनुपम बिसरिया, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अजहर सिद्दीकी, अभय सिंह रावत, अभिषेक कुमार, लावण्या बाजपाई और अंजलि वर्मा ने सशक्त अभिनय किया ।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

आज से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, गुरु बृहस्पति राजा और मंगल देव होंगे मंत्री

लखनऊ। पंचांग के मुताबिक 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। आपको बता दें कि...