back to top

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का डांस वीडियो

मुंबई। टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका का यह डांस वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दीपिका साड़ी पहनकर सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान की साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘गाइड’ के मशहूर गाना ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-‘आज का मूड।’

सोशल मीडिया पर दीपिका के इस वीडियो को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो में दीपिका के डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी कमाल का हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब दीपिका का कोई डांस वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दीपिका सिंह गोयल एक अच्छी ओड़िसी डांसर भी हैं।

स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक दिया और बाती हम में संध्या के किरदार से अभिनेत्री दीपिका सिंह घर-घर महशूर हुई थी। इसके बाद वह सीरियल कवच में भी नजर आई थी। दीपिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका ने 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। दीपिका और रोहित का एक बेटा सोहम है, जिसका जन्म 20 मई, 2017 को हुआ था।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...