back to top

Sidharth Shukla Death : एक्टर के परिवार ने सिद्धार्थ शुक्ला व फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखने का किया अनुरोध

नई दिल्‍ली। फेमस एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस खबर ने उनके फैमिली, दोस्तों के साथ-साथ फैन्स को भी एक गहरा सदमा दिया है. हर कोई उनके अचानक चले जाने से बहुत ही दुखी नजर आया है. वहीं सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धार्थ को लेकर शेयर की जा रही खबरों से दुखी होकर उनके परिवार ने सोमवार को एक बयान जारी किया है.जिसमें उन्होंने कहा कि, कृपया सभी परिवार की निजता का सम्मान करें.

सिद्धार्थ के परिवार ने जारी किया बयानइस बयान में  सिद्धार्थ के परिवार ने उन सभी का आभार जताया  जो सिद्धार्थ की यात्रा का हिस्सा रहे हैं और उन्हें बिना शर्त प्यार दिया है. उन्होंने आगे कहा कि, ये निश्चित रूप से यहीं समाप्त नहीं होता है क्योंकि वो अब हमारे दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेगा. सिद्धार्थ ने हमेशा अपनी प्राइवेसी को महत्व दिया, इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता बनाए रखें.

 

 

परिवार ने दिया मुंबई पुलिस को धन्यवाद

 

बयान में उन्होंने मुंबई पुलिस बल को उनकी संवेदनशीलता और करुणा के लिए भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि, वो हमारे लिए एक ढाल की तरह रहे हैं, हमारी रक्षा करते हैं और दिन के हर मिनट हमारे साथ खड़े रहते हैं. कृपया उसे अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें. ओम शांति. शुक्ला परिवार.

 

इन शो में नजर आए थे सिद्धार्थ शुक्ला

 

बता दें कि सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी बाबुल का आंगन छूटे ना में काम किया किया था. फिर उन्होंने मेनलीड के तौर पर फेमस शो बालिका वधू में काम किया. जिसमें सिद्धार्थ के काम को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा वो रिएलिटी शो झलक दिखला जा 6, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 में भी शामिल हुए थे. बिग बॉस में उनकी जोड़ी शहनाज गिल के साथ काफी पसंद की गई. दोनों ने इस शो में लोगों को खूब प्यार पाया। मालूम हो कि, सिद्धार्थ ने साल 2014 में करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां से बॉलीवुड में कदम रखा था.

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...