back to top

अभिनेता राज करेंगे दिल्ली में आप उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता प्रकाश राज दिल्ली में आप के उम्मीदवारों के लिए शनिवार से चुनाव प्रचार करेंगे। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि प्रकाश राज इस सिलसिले में पहली जनसभा को उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के बाबरपुर में संबोधित करेंगे। राय ने बताया कि दिल्ली में 12 मई को होने वाले मतदान से पहले प्रकाश राज सभी सात लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। राय ने बताया कि उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार दिलीप पांडे के पक्ष में शनिवार को प्रचार करने के बाद रविवार को प्रकाश राज नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बृजेश गोयल के साथ रोड शो करेंगे।

इस दिन वह पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में

इस दिन वह पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पूर्वी दिल्ली में आप ने आतिशी को प्रत्याशी बनाया है। राय ने बताया कि प्रकाश राज छह मई को चांदनी चौक से आप के उम्मीदवार पंकज गुप्ता के साथ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। सात मई को कनॉट प्लेस में, आठ मई को उत्तर पूर्वी दिल्ली में तथा नौ और दस मई को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में उनकी चुनावी सभाएं निर्धारित की गई हैं। फिल्म जगत की अन्य मशहूर हस्तियों को प्रचार में लाने के सवाल पर राय ने कहा कि फिल्म ही नहीं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने इनमें से किसी का नाम उजागर करने से इंकार करते हुए बताया कि इनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

प्रकाश राज बेंगलुरु मध्य सीट से

उल्लेखनीय है कि प्रकाश राज बेंगलुरु मध्य सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आप सहित अन्य दलों ने उन्हें चुनाव में अपना समर्थन दिया है। इस दौरान प्रकाश राज ने भाजपा और कांग्रेस पर चुनाव को धंधा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों राष्ट्रीय दलों की वजह से ही चुनाव भ्रष्टाचार की जड़ बन गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए अपने देश से प्रेम करने वालों को सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को परास्त करने के मकसद से एकजुट होना चाहिए। प्रकाश राज ने कहा कि वह आप के सदस्य नहीं है, सिर्फ आम नागरिक की हैसियत से वह आप उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

मैंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में

उन्होंने कहा, मैंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली की आप सरकार के कामों और भविष्य की कार्ययोजना से प्रभावित होकर आप के लिए प्रचार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह मौजूदा केन्द्र सरकार की सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वाली नीतियों से मतदाताओं को आगाह कर उन्हें बताएंगे कि चुनाव में जनता जब सही लोगों को चुनती है तो मतदाताओं की जीत होती है और गलत लोगों को चुनने पर जनता हारती है। प्रकाश राज ने कहा, इस सरकार में किसी को सवाल पूछने का हक नहीं है। सरकार सवाल के जवाब में उल्टा सवाल पूछती है। उन्हें (सरकार) समझना चाहिए कि हमने उनको राज करने के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए चुना है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...