अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल, गुरदासपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मंगलवार को यहां भाजपा में शामिल हुए। देओल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पिछले सप्ताह पुणे हवाईअड्डे पर थोड़ी देर के लिए मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, मेरे पिता अटलजी से जुड़े हुए थे

उन्होंने कहा, मेरे पिता (बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र) अटलजी से जुड़े हुए थे, आज मैं मोदीजी के साथ जुडऩे के लिए आया हूं। देओल ने कहा, मैं इस परिवार (भाजपा) के लिए जो कुछ कर सकता हूं, मैं करूंगा… मैं बात नहीं करता, मैं अपने काम से आपको दिखाऊंगा।

इससे पहले गुरदासपुर लोकसभा सीट का

सूत्रों के अनुसार घायल और दामिनी जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाले देओल को पार्टी लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर या चंडीगढ़ सीट से खड़ा कर सकती है। इससे पहले गुरदासपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व दिवंगत विनोद खन्ना (भाजपा) ने किया था। खन्ना के निधन के बाद यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी। मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमामालिनी देओल की सौतेली मां हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भाजपा की जीत का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का...

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने पीएम मोदी को दी बधाई

लखनऊ। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद युनुस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार...

Mouni Roy ने शेयर की बोल्ड फोटो, कर्वी फिगर लुक देख फैंस हुए कायल

मुंबई। Mouni Roy bold photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपनी स्लिम और बोल्ड फिगर की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती...

Latest Articles