back to top

राजस्व प्राप्ति न करने वाले अफसरों पर होगी कार्यवाही : नितिन

विशेष संवाददाता लखनऊ। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि माह में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति न करने वाले जिलों में तैनात अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी और स्थिति में सुधार न होने पर अधिकारी हटाये भी जायेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के जिलों के लिए 115 से 120 प्रतिशत का लक्ष्य और अन्य जिलों के लिए 110 प्रतिशत का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया जाये।

अग्रवाल शुक्रवार को गन्ना संस्थान स्थित सभागार में आबकारी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें, ताकि प्रदेश के विकास कार्यों को और तीव्र गति मिल सके। चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता है और निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त करना हमारी प्राथमिकता है।

मंत्री ने प्रमुख सचिव से कहा कि राजस्व प्राप्ति के मामले में जिन जिलों की स्थिति पिछले कई महीनों से निरन्तर खराब चल रही है उन जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को अपने कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के सख्त निर्देश भी शासन स्तर से प्रेषित कर दिये जायें। समीक्षा के दौरान मंत्री ने सभी जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्तों से कहा कि जिन जिलों में अधिक राजस्व प्राप्ति करने में कठिनाई हो रही है, उन जिलों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए स्वयं जिलों में जाकर समीक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें।

आबकारी मंत्री ने समीक्षा के दौरान पॉश मशीन के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए सभी दुकानों पर पॉश मशीनों के संचालन और मशीन द्वारा स्कैनिंग करते हुए मदिरा की बिक्री शत-प्रतिशत किये जाने का भी निर्देश दिये। प्रमुख सचिव आबकारी वीना कुमारी ने सभी जोनों के अधिकारियों को आबकारी मंत्री द्वारा दिये गये निर्देशो का अनुपालन करने की अपेक्षा की गई। उन्होंने राजस्व अर्जन की जानकारी देते हुए बताया कि माह सितम्बर, 2023 में विभाग में 3,253.37 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया, जबकि इसी अवधि में गत वर्ष में 2536.38 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ था।

प्रमुख सचिव ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरूद्ध माह सितम्बर, 2023 में कुल 73,845 छापे मारे गये। जिसमें 8,355 अभियोग दर्ज करते हुए 2.4 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस कार्यवाही में संलिप्त 2,619 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और इसमें से 991 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। अवैध मदिरा की तस्करी में लिप्त 31 वाहनों को भी जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...