back to top

मूकबधिर नाबालिग को अगवा करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, किशोरी बरामद

कन्नौज। कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र में पुलिस ने अगवा की गयी एक मूक बधिर लडकी को मंगलवार को मुक्त कराते हुए उसका अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में आरोपी के घायल हो जाने के बाद उसके पास से मूकबधिर अपह्रता सकुशल बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाला नट (40) के रूप में हुई है जो कानपुर देहात जनपद के हरिहरपुर का निवासी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अजय कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को ठठिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी अपनी चाची के साथ चारा लेने गई थी, तभी एक वाहन चालक आया और उसे अपने साथ ले गया। एएसपी ने बताया कि इस तहरीर के आधार पर ठठिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 (अपहरण) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

एएसपी ने बताया कि आज विशेष अभियान समूह (एसओजी), निगरानी दल एवं स्थानीय पुलिस जांच कर रही थी तथा उसने एक वाहन को रोका तो उसका चालक भागने लगा।उन्होंने बताया कि पुलिस घेराबंदी को देखकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाने लगा तभी पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, फलस्वरूप वह पैर में गोली लगने पर घायल हो गया एवं पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है तथा पीड़िता को बरामद कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक खोखा कारतूस, दो कारतूस, घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....