back to top

दंगा भड़काने की साजिश का आरोप सही या चुनावी चाल, वक्त बताएगा : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा विपक्ष पर जातीय और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आरोप सही है या फिर चुनावी चाल, यह तो वक्त ही बताएगा।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘हाथरस काण्ड की आड़ में विकास को प्रभावित करने के लिए जातीय व साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का विपक्ष पर लगाया गया यूपी सरकार का आरोप सही या चुनावी चाल, यह समय बताएगा, किन्तु जनमत की मांग है कि हाथरस काण्ड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर सरकार ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘वैसे हाथरस काण्ड को लेकर पीड़िता के परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश है। सरकार अब भी गलती सुधारे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना जघन्य घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होगा।’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हाथरस मैं एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उसकी मौत के मामले को लेकर जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग विकास में बाधा डालने के लिए ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं। हालांकि विपक्षी दल इसे योगी द्वारा अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश करार दे रहे हैं। बहरहाल, सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...