राशि अनुसार शिवजी को लगाए भोग, होगा शुभ

महादेव की कृपा आप पर खूब बरसेगी
लखनऊ। 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। शिवजी के इस प्रिय माह में शिवभक्त पूरे विधि-विधान से पूजा और व्रत करते हैं।
देश भर के शिव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने वाली है। वहीं कई लोग घर में ही पूजा करेंगे। अगर आप सावन सोमवार को पूजा करने जा रहे हैं या फिर व्रत रखने वाले हैं तो इसे एक चीज से और भी खास बना सकते हैं। भगवान शिव को आप अपनी राशि के हिसाब से भोग लगाएंगे तो आपको और भी पुण्य मिलेगा और महादेव की कृपा आप पर खूब बरसेगी।
सावन का हर दिन शिवभक्तों के लिए खास होता है। इस पूरे महीने में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत, उपवास और पूजा-अर्चना के जरिए लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। शिवपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में सावन और भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि शिवजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं । उन्हें सच्चे मन से अगर कोई एक बेलपत्र भी अर्पित करे, तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव भोग-विलास से दूर रहने वाले तपस्वी देवता हैं। उन्हें दिखावा नहीं, बल्कि श्रद्धा और सादगी पसंद है। सावन के इस शुभ अवसर पर शिव को अर्पित करने वाली कुछ खास वस्तुएं ऐसी होती हैं जो न केवल उनकी प्रिय मानी जाती हैं, बल्कि उन वस्तुओं से जुड़े फल भी बहुत चमत्कारी होते हैं।

मेष राशि: हलवे का भोग
वृषभ राशि: खीर का भोग
मिथुन राशि: बेलफल का भोग
कर्क राशि: दही का भोग
सिंह राशि: खजूर का भोग
कन्या राशि: गन्ने के रस का भोग
तुला राशि: पंचामृत का भोग
वृच्छिक राशि: बेसन के लड्डू का भोग
धनु राशि: पेड़े का भोग
मकर राशि: मिश्री का भोग
कुंभ राशि: काले तिल की मिठाई का भोग
मीन राशि: ठेकुए का भोग

सावन सोमवार की तिथियां
बता दें कि इस साल सावन का महीना कुल 29 दिन का होने वाला है। दरअसल त्रयोदिशी तिथि के क्षय होने के वजह से ऐसा हो रहा है। इस साल सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। दूसरा सोमवार 21 जुलाई को पड़ेगा। सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को पड़ेगा। वहीं सावन का आखिरी और सबसे खास सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

भक्ति मे ही शक्ति है : मुनि श्री

प्रवचन मे भक्तामर स्तोत्र के 45वें काव्य का वर्णन कियालखनऊ। श्रावण कृष्ण षष्ठी, बुधवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर डालीगंज मे उपाध्याय श्री...

रात श्याम मेरे सपने आया….

राधा कृष्ण की झांकी और चित्रांग म्यूजिकल ग्रुप के भजनों से नागरिक मंत्र-मुग्ध लखनऊ। कटारी टोला चौक स्थित प्राचीन बाबा विश्वनाथ मंदिर में राधा कृष्ण...

Latest Articles