back to top

एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-नीत राजग को मिल रहा है बहुमत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला।

वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा में कुल 542 र्सीटें हैं और बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए। टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक राजग को 296 से 306 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस-नीत संप्रग को 126 से 132 सीटें मिल सकती हैं।

सी-वोटर-रिपब्लिक के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग और संप्रग को क्रमश: 287 और 128 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि नेक्सा-न्यूज एक्स के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना है। इसने संप्रग को 164 सीटें दी हैं। न्यूज 18 पर आए एक्जिट पोल के मुताबिक, राजग को 292 से 312 सीटें मिलेंगी जबकि संप्रग को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है। कई एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को खासा नुकसान पहुंचा सकता है। 2014 के चुनाव में राजग को राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें मिली थीं। कुछ एक्जिट पोल की मानें तो इस बार भाजपा गठबंधन को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...