back to top

10 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से हैं संक्रमण मुक्त हुए करीब 74 प्रतिशत लोग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए करीब 74 प्रतिशत लोग 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ए दस राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में रोजाना संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों की तुलना में पिछले छह दिन से अधिक बनी हुई है। देश में कोविड-19 संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 46.7 लाख हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 37 लाख से अधिक है।

मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 87,374 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जबकि संक्रमण के 86,508 नए मामले सामने आए हैं। उसने कहा कि भारत की रणनीतियों एवं प्रभावी कदमों के कारण संक्रमणमुक्त हो रहे लोगों की संख्या में बढ़ावा हो रहा है।

मंत्रालय ने कहा, भारत में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की दैनिक संख्या नए मामलों की तुलना में पिछले छह दिन से अधिक बनी हुई है। यह जांच, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उपचार, सतर्कता एवं स्पष्ट संदेश दिए जाने का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को सात राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक में भी इस बात को रेखांकित किया था। देश में पिछले 24 घंटे में 87,374 लोग संक्रमणमुक्त हुए और इसके साथ ही अब तक कुल 46,74,987 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.55 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, भारत में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की दैनिक संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक बनी हुई है, इसलिए स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या और उपचाराधीन लोगों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है। संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या (46,74,987) उपचाराधीन लोगों (9,66,382) की तुलना में 37 लाख से भी अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, उपचाराधीन लोगों की संख्या कुल संक्रमित लोगों का मात्र 16.86 प्रतिशत है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 86,508 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,32,518 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 91,149 हो गई। देश में अभी तक 46,74,987 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...