बुर्किना फासो के सैन्य अड्डे पर हमले में लगभग 50 सैनिकमारे गए

लागोस (नाइजीरिया)। पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक सशस्त्र समूह द्वारा किये गए हमले में लगभग 50 सैनिक मारे गये। एक सामुदायिक नेता और एक स्थानीय निवासी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सामुदायिक नेता के अनुसार, पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में बौल्सा प्रांत के डार्गाे स्थित सैन्य अड्डे पर सोमवार को यह हमला किया गया। यह संदेह है कि चरमपंथी समूह जमात नस्र अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने इस हमले को अंजाम दिया है। सामुदायिक नेता और स्थानीय निवासी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस हमले में लगभग 100 चरमपंथी शामिल थे। उन्होंने सैनिकों की हत्या करने के बाद सैन्य अड्डे में आग लगा दी और वहां लूटपाट की।

RELATED ARTICLES

गाजा में राहत सामग्री के इंतजार कर रहे 48 फलस्तीनी मारे गए,दर्जनों घायल

दीर अल-बलाह। गाजा पट्टी में खाद्य सामग्री की प्रतीक्षा कर रहे कम से कम 48 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक...

विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री बोले-भारत के प्रति अमेरिकी नीति दुर्भाज्ञपूर्ण मोड़ ले रही है

नयी दिल्ली। विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के प्रति अमेरिकी आर्थिक नीति ने दुर्भाज्ञपूर्ण मोड़...

मालेगांव विस्फोट मामला: 17 साल बाद आया फैसला, साध्वी प्रज्ञा सहित सभी आरोपी बरी

मुंबई। 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने करीब...