back to top

कोविड-19 के लगभग 43 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक से हैं : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के कुल मामलों में से लगभग 43 प्रतिशत मामले महज तीन राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नियमित संपर्क में है जहां कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं तथा जहां इसकी वजह से मृत्यु दर अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे जांच संख्या बढ़ाने और मौत के मामलों में कमी लाने के लिए प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन सुनिश्चित करने के वास्ते त्वरित कदम उठाएं तथा विभिन्न स्तरों पर प्रभावी निगरानी कर लोगों का जीवन बचाएं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 78,512 नए मामले सामने आए हैं और कुछ मीडिया प्रतिष्ठानों द्वारा इनकी संख्या लगभग 80 हजार बताए जाने की खबर निराधार है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले सात राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक, लगभग 21 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 13.5 प्रतिशत, कर्नाटक में 11.27 प्रतिशत और तमिलनाडु में 8.27 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के अब तक सामने आए कुल मामलों में से 43 प्रतिशत मामले केवल तीन राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से हुई मौतों में से लगभग 50 प्रतिशत मौत इन्हीं तीन राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हुई हैं। इनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 30.48 प्रतिशत मौत हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 78,512 मामले आने के साथ ही अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या सोमवार को 36 लाख के आंकड़े को पार कर गई।

वहीं, 27,74,801 लोगों के ठीक होने के बाद महामारी से उबरने की दर बढ़कर 76.62 प्रतिशत हो गई। पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की मौत होने से देश में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 64,469 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने जांच क्षमता में विस्तार का संकल्प प्रदर्शित किया है।

जनवरी में पुणे में केवल एक प्रयोगशाला से जांच की शुरुआत के साथ अगस्त 2020 में जांच क्षमता बढ़कर हर रोज 10 लाख से अधिक की हो गई है। देश में अब तक 4.23 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में 8,46,278 नमूनों की जांच हुई है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...