back to top

धारा 370 खत्म करना डॉ. आंबेडकर का सम्मान: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि समाज के वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के बाबा साहेब आंबेडकर के सपने की दिशा में असली काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और हम उस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डॉ. आंबेडकर प्रिय योगी आदित्यनाथ सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट द्वारा उन्हें प्रदान किया गया है। इस अवसर पर उन्हें डॉ. आंबेडकर की 3 फिट उंची प्रतिमा भी भेंट की गई। उक्त सम्मान देते हुए आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी कार्यालयों, सरकारी विद्यालयों में आंबेडकर की तस्वीर लगाने के आदेश दिए थे। इससे पूरा प्रदेश आंबेडकर मय हो गया। डॉ. आंबेडकर और कमजोर वर्गों के प्रति मुख्यमंत्री के विशेष लगाव को देखते हुए ही उन्हें आंबेडकर प्रिय सम्मान से सम्मानित किया गया है।

डॉ. आंबेडकर महासभा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में घोषणा की कि डॉ. आंबेडकर अस्थि कलश भवन को भव्य समारक के रूप में बनाया जाएगा, जिसमें आॅडिटोरियम, पुस्तकालय समेत अन्य कई सुविधाएं होंगीं। उन्होंने इसकी कार्ययोजना तैयार करने की बात कही है। योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने बाबासाहेब आंबेडकर के चेताने के बावजूद 1952 में संविधान में धारा 370 जोड़ी। उन्होंने कहा, बाबा साहेब ने कहा था कि धारा 370 देश के अंदर विभाजनकारी तत्वों को सिर उठाने का अवसर प्रदान करेगी और जैसे भी हो इसे समाप्त करना चाहिए। उनकी बात सही साबित हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाई और यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, वंचित वर्ग के हित में असली काम तो मोदी ने किया। हम उसे आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक 28 लाख प्रधानमंत्री आवास, 2.61 करोड़ शौचालय, 1.16 करोड़ लोगों को नि:शुल्क बिजली और 1.46 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस के कनेक्शन दिये जा चुके हैं। डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज के सबसे वंचित तबके के हित के लिए आजादी के वायदे तो बहुत हुए, पर ईमानदारी से काम नहीं हुआ। अगर काम हुआ होता तो अब तक सामाजिक-आर्थिक असमानता काफी हद तक दूर हो गयी होती।

दरअसल वायदा करने वालों को ऐसा कोई इरादा ही नहीं था। ये वही लोग थे, जिन्होंने उस संविधान की हत्या की, जिसके शिल्पी डॉ. आंबेडकर थे। संविधान का अपमान करने वाले आज खुद अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार आंबेडकर के नाम पर स्मारक बनाना चाहती है। उन्होंने डॉ. आंबेडकर महासभा से अपील की कि वह समाज के युवा उद्यमियों की पहचान करे। इन उद्यमियों को एक-एक करोड़ रुपये का ऋण मुहैया करवाए। प्रदेश में बैंकों की करीब 18,000 शाखाएं हैं। अगर हर शाखा ऐसे एक पुरुष और महिला उद्यमी को स्वावलंबी बनाने में मदद करे, तो आर्थिक और सामाजिक समानता में बहुत मददगार होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज के लिए आंबेडकर का मूल मंत्र शिक्षा था। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे शिक्षित बनें, लक्ष्य तय कर परिश्रम करें। मंजिल पाने से आपको कोई रोक नहीं सकेगा।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...