back to top

बजरंगबली पूजन संग 11 वेदियों से की गयी मां गोमती की आरती

लखनऊ। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, गुरुवार को लखनऊ में स्थापित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ.मंदिर की ओर से नमोस्तुते मां गोमती की आरती की गई। डालीगंज गोमती तट पर स्थित मंदिर के उपवन घाट पर महंत देव्यागिरी की अगुवाई में 11 वेदियों से आरती हुई। इससे पहले उपवन घाट पर मंदिर के सेवादारों ने सुदंरकाण्ड का पाठ किया। मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरी महाराज ने हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होने हनुमान जी पूजन का श्रृंगार किया। इस अवसर पर घाट हनुमान जी जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

दीपों से जगमगाया उपवन घाट:
सूर्यास्त के बाद प्रदोष बेला में घंटे और शंख घ्वनि के बीच माता की आरती शुरू हुई। महंत देव्यागिरी स्वयं भी एक वेदी पर आरती कर रहीं थीं। इसके अलावा अन्य वेदियों से आरती की गई। इस भक्तिमय दृश्य को देखकर भक्त भावविभोर हो गए। इस अवसर पर उपवन घाट को दीपों की माला से सजाया गया था। घाट पर कहीं ओम् तो कहीं स्वास्तिक आकार में प्रज्जवलित दीपक सजाए गए थें। जगमगाते दीपक मन में नई उर्जा का संचार कर रहे थे। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्तों ने महाआरती के दर्शन किए। वहीं इस अवसर पर आए कलाकारों ने प्रभु के भक्त हनुमान जी की पावन लीलाओं का मंचन किया। लीला में उनकी बालपन की लीला को देखकर दर्शक बहुत हर्षित हुए। कार्यक्रम की सारी व्यवस्था मंदिर की प्रमुख कार्यकर्ता उपमा पाण्डेय की देखरेख में हुई। मंदिर की महंत देव्यागिरी जी महाराज ने आए सभी भक्तों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हनुमान बल और बुद्धि के निधान थे, लेकिन उन्होंने अपनी शक्ति को कभी किसी को सताने या अपने बलप्रदर्शन के लिए नहीं किया। हनुमान जी ने अपनी ताकत का उपयोग दुष्टों और अत्याचारियों का संहार करने के लिए किया। इसलिए व्यक्ति को उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि अपनी ताकत का उपयोग अच्छे कार्यो के लिए करना चाहिए न कि किसी को परेशान करने की नियत से करे । दूसरी बात वह जितने प्रभु श्रीराम के भक्त थे, उतने ही वह माता सीता के भी भक्त थे, उन्होंने सीता जी को माता के समान ही माना था और हमेशा मां ही कहा है। यह सीख भी लेनी चाहिए कि उनकी तरह ही पुरूषों को नारियों का सम्मान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...