back to top

फरवरी में आयेगी आमिर की लाल सिंह चड्ढा

मुंबई। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अब फरवरी में रिलीज होगी जिसे पहले क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित करने का कार्यक्रम था, वहीं रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 दिसंबर में रिलीज की जाएगी। खान की लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई टॉम हंक्स की फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। इसे क्रिसमस 2021 के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके रिलीज में देरी हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को बताया कि अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म अब वैलेंटाइन डे 2022 को रिलीजÞ होगी। फिल्म के निर्माता आमिर खान प्रोड्क्शन्स एवं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स हैं। इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। आमिर खान प्रोड्क्शन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की है।

 

बयान के मुताबिक, हम महामारी की वजह से देरी का सामना कर रहे हैं, लिहाज हम अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस क्रिसमस पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज करेंगे। इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा घरों को खोलने की इजाजत दे दी है। निर्माताओं ने बयान में यह भी कहा, हम 22 अक्टूबर से सिनेमा घरों को खोलने के प्रशासन के फैसला का स्वागत करते हैं। किकेट ड्रामा 83 अब दिसंबर में सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं।

 

यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पहला विश्व कप जीतने पर आधारित है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में वेस्ट इंडीज को हराया था। फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे सिंह ने ट्वीट किया, 83 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। कई नामी कलाकारों वाली इस फिल्म को पहले अप्रैल 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद निर्माताओं ने चार जून 2021 को फिल्म रिलीज करने की घोषणा की लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण तिथि को फिर आगे बढ़ाना पड़ा। इसमें हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी और दीपिका पादुकोण भी हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...