‘आप’ के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिए गए विधायक कपिल मिश्रा आप की महिला इकाई की प्रमुख ऋचा पांडेय के साथ शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पंत मार्ग पर पार्टी कार्यालय में दोनों का स्वागत किया। तिवारी ने कहा, मैं कपिल मिश्रा और ऋचा पांडे का भाजपा में स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दीन दयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्घांत पर चलते हुए दिल्ली की सेवा करेंगे।

 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत मिश्रा को अयोग्य करार दे दिया था। मिश्रा ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था। करावलनगर सीट से निर्वाचित हुए मिश्रा ने अयोग्य करार दिए जाने को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। मिश्रा ने मई 2017 में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद आप प्रमुख की आलोचना शुरू कर दी थी जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद वह दिल्ली भाजपा के कई नेताओं के करीब आ गए और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर उनके साथ मंच साझा करते हुए दिखे।

 

RELATED ARTICLES

भारत के करोड़ों गरीबों की समस्याओं का ध्यान रखे सरकार, टैरिफ विवाद पर बोलीं मायावती

लखनऊ। अमेरिका के शुल्क विवाद को लेकर दुनिया भर में मची आर्थिक खलबली के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने...

भाजपा सरकार जाने से पहले सब कुछ जीरो कर देगी, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा, हरियाणा भूमि सौदा मामले में होगी पूछताछ

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में...

Latest Articles